chemistry exam tips | how to top chemistry paper | chemistry expert study tips | score full marks in chemistry | chemistry board exam preparation

Last Updated:December 19, 2025, 11:57 IST
Chemistry Exam Tips: केमिस्ट्री के पेपर में टॉप करने के लिए सही रणनीति और एक्सपर्ट के गुरु मंत्र बेहद जरूरी हैं. सिलेबस की गहरी समझ, NCERT पर मजबूत पकड़, न्यूमेरिकल की नियमित प्रैक्टिस और समयबद्ध रिवीजन से पूरे अंक पाना आसान हो सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायग्राम, केमिकल इक्वेशन और प्रेजेंटेशन पर ध्यान देने से उत्तर प्रभावी बनते हैं और परीक्षक पर अच्छा प्रभाव पड़ता है.
जोधपुर: जैसे-जैसे 12वीं बोर्ड परीक्षा नज़दीक आती है, वैसे-वैसे विद्यार्थियों की धड़कनें तेज़ हो जाती हैं. खासतौर पर केमिस्ट्री विषय को लेकर छात्रों में सबसे ज़्यादा तनाव देखने को मिलता है. इसी को ध्यान में रखते हुए जोधपुर के वरिष्ठ अध्यापक और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विशाल शर्मा ने केमिस्ट्री की तैयारी को आसान बनाने के लिए कई अहम सुझाव दिए हैं. विशाल शर्मा के अनुसार सबसे पहले सिलेबस को अच्छी तरह समझना बेहद ज़रूरी है. एनसीईआरटी की किताब को आधार बनाकर पढ़ाई करें, क्योंकि बोर्ड परीक्षा में अधिकतर प्रश्न यहीं से पूछे जाते हैं. केमिकल रिएक्शन, फॉर्मूले और नामकरण को रोज़ाना दोहराएं.
ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में रिएक्शन मैकेनिज़्म को समझकर पढ़ने से याद रखना आसान होता है.इसके साथ ही पुराने वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें और समय प्रबंधन पर ध्यान दें. नियमित रिवीजन और सही रणनीति के साथ केमिस्ट्री में अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं.
समय प्रबंधन से बनेगा केमिस्ट्री में टॉप का रास्ताविकास शर्मा ने विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए समय प्रबंधन पर विशेष जोर दिया. उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र में ऑब्जेक्टिव, वन-लाइनर, विस्तार से समझाने वाले और डायग्राम आधारित प्रश्न शामिल होते हैं, जिनके लिए सीमित समय निर्धारित रहता है. ऐसे में छात्रों को चाहिए कि वे पहले से चार–पांच मॉडल पेपर हल करके अभ्यास करें और यह परखें कि वे पूरे प्रश्न पत्र को तय समय में पूरा कर पा रहे हैं या नहीं. इससे परीक्षा के दौरान घबराहट कम होगी और प्रश्नों को सही ढंग से हल कर अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकेंगे. इसके साथ ही पुराने वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें और समय प्रबंधन पर ध्यान दें. नियमित रिवीजन और सही रणनीति के साथ केमिस्ट्री में अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं.
बेसिक केमिस्ट्री और रफ वर्क से आएंगे पूरे अंकउन्होंने आगे बताया कि कक्षा 9वीं से 11वीं तक पढ़ाई जाने वाली बेसिक केमिस्ट्री की मजबूत समझ होना बेहद जरूरी है. परीक्षा के समय छात्र रफ एरिया में आवर्त सारणी के महत्वपूर्ण तत्व, आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक कॉन्फ़िगरेशन और प्रमुख अभिक्रियाओं के बेसिक पॉइंट्स लिख सकते हैं. इससे प्रश्न हल करने में आसानी होती है और समय की बचत भी होती है. यह रफ पेज परीक्षा के अंत में काटा जा सकता है, लेकिन पूरे 3.25 घंटे के दौरान यह एक पेज विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होता है, इसलिए हर छात्र को यह अभ्यास जरूर अपनाना चाहिए.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Location :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
December 19, 2025, 11:57 IST
homerajasthan
पेपर में 100 नंबर लाने की परफेक्ट स्ट्रेटजी, अपनाएं टॉपर्स के सीक्रेट मंत्र



