पीएम मोदी की भूमिका मां वंदे बायोपिक में निभाएंगे उन्नी मुकुंदन

Last Updated:December 21, 2025, 00:02 IST
PM Modi Biopic Maa Vande: मां वंदे में उन्नी मुकुंदन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाएंगे, फिल्म हीराबेन मोदी के साथ उनके रिश्ते और जीवन की प्रेरणा को दिखाएगी. निर्देशक क्रांति कुमार सीएच हैं.
ख़बरें फटाफट
‘मां वंदे’ की शूटिंग शुरू. (फोटो साभारः एक्स @Iamunnimukundan)
मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित बायोपिक ‘मां वंदे’ की शूटिंग पूजा समारोह के साथ शुरू हो चुकी है. मलयालम स्टार उन्नी मुकुंदन इस फिल्म में पीएम मोदी की मुख्य भूमिका निभाएंगे. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने जानकारी दी. शूटिंग के पहले दिन के वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मेकर्स ने जानकारी दी. उन्नी मुकुंदन ने इंस्टाग्राम पर मुहूर्त का वीडियो पोस्ट किया और लिखा, “’मां वंदे’ अब शुरू. एक नया अध्याय शुरू हो रहा है जो उस इंसान की कहानी बताएगा जिसने एक राष्ट्र की किस्मत गढ़ी.”
फिल्म की घोषणा मेकर्स ने सितंबर में पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर की थी. ‘मां वंदे’ पीएम मोदी के अटूट दृढ़ संकल्प का जश्न मनाती फिल्म है. फिल्म का फोकस उनकी मां हीराबेन मोदी के साथ उनके गहरे रिश्ते पर है, जो उनकी जिंदगी की प्रेरणा रही हैं. यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और पीएम मोदी के व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन को प्रामाणिकता से दिखाएगी.



