पीवीसी पाइप में हरी प्याज कैसे उगाएं | How to Grow Spring Onion in PVC Pipe

Last Updated:December 27, 2025, 08:27 IST
How to Grow Spring Onion in PVC Pipe: पीवीसी पाइप में हरी प्याज उगाना एक आधुनिक शहरी खेती की तकनीक है. 4-6 इंच के पाइप में ड्रिल कर और सही मिट्टी का मिश्रण भरकर कम जगह में ढेर सारी प्याज उगाई जा सकती है. यह तरीका ऑर्गेनिक है और इसमें पौधों को दोबारा उगाने की क्षमता होती है. जिससे घर बैठे ताजी सब्जी मिल जाती है.
ख़बरें फटाफट
पाली. अगर हम आपसे कहें कि आप पीवीसी पाइप में सब्जियां उगा सकते हैं तो शायद आपको यह एक मजाक लगे. मगर गार्डनिंग टिप्स में आज हम आपको एक ऐसा करिश्मा बताएंगे जिसमें आप पीवीसी पाइप की मदद से घर के भीतर ही ऑर्गेनिक हरी प्याज उगा सकते हैं. यह तकनीक न केवल आपकी सेहत के लिए अच्छी है बल्कि कम जगह. कम पानी और बेहद कम मेहनत में तैयार हो जाती है. यह स्मार्ट तरीका शहरों में रहने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. इसे अपनाकर आप अपनी बालकनी या छत पर ही ताजी स्प्रिंग ऑनियन का आनंद ले सकते हैं.
इस तकनीक के लिए सबसे पहले आपको 4 से 6 इंच चौड़ाई वाला पीवीसी पाइप लेना होगा. इसे आप अपनी जरूरत के अनुसार दीवार. बालकनी या छत के किसी भी कोने में वर्टिकल या हॉरिजॉन्टल तरीके से लगा सकते हैं. पाइप के दोनों सिरों को एंड-कैप से बंद कर दें ताकि मिट्टी बाहर न निकले. पारंपरिक खेती की तुलना में इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि सीमित मिट्टी होने के कारण पौधों में कीटों और रोगों का खतरा बहुत कम हो जाता है.
ड्रिलिंग और ड्रेनेज का रखें ध्यानपाइप तैयार होने के बाद इसमें ड्रिल मशीन की मदद से छेद करें. पौधों के लिए छेद 8 से 10 सेंटीमीटर की दूरी पर और लगभग 2 से 3 इंच चौड़े होने चाहिए. इसके साथ ही पाइप के निचले हिस्से में छोटे-छोटे ड्रेनेज होल बनाना बिल्कुल न भूलें. ये ड्रेनेज होल अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने का काम करेंगे. जिससे प्याज की जड़ें सड़ने से बची रहेंगी.
मिट्टी का सही मिश्रण है सफलता की कुंजीहरी प्याज के बेहतर विकास के लिए हल्की और पोषक मिट्टी की आवश्यकता होती है. मिट्टी तैयार करते समय 50% गार्डन की सामान्य मिट्टी. 30% ऑर्गेनिक कंपोस्ट और 20% कोकोपीट या रेत मिलाएं. कोकोपीट मिट्टी में नमी बनाए रखता है और रेत ड्रेनेज को सही रखती है. इस मिश्रण को पाइप में भरें और छेदों के माध्यम से स्प्रिंग ऑनियन के बल्ब या छोटे पौधे लगाएं.
धूप और कटाई का तरीकापौधे लगाने के बाद पाइप को ऐसी जगह रखें जहाँ कम से कम 4 से 5 घंटे की धूप मिल सके. पर्याप्त धूप मिलने से प्याज की पत्तियां तेजी से विकसित होती हैं. लगभग 25 से 30 दिन में आपकी फसल कटाई के लिए तैयार हो जाएगी. कटाई करते समय केवल ऊपरी हरी पत्तियों को ही काटें. यदि जड़ पाइप के अंदर सुरक्षित रहती है. तो मात्र 7 से 10 दिन में दोबारा नई पत्तियां निकल आएंगी. इस तरह आप पूरे सीजन ताजी ऑर्गेनिक प्याज प्राप्त कर सकते हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Pali,Pali,Rajasthan
First Published :
December 27, 2025, 08:27 IST
homelifestyle
क्या आपने कभी पाइप में खेती की है? घर की बालकनी में ही उगाएं ऑर्गेनिक हरी…



