Entertainment

मालविका मोहनन ने जन नायगन ऑडियो लॉन्च पर विजय को बताया फैन

Last Updated:December 27, 2025, 15:17 IST

मालविका मोहनन ने थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायगन’ के ऑडियो लॉन्च पर खुशी जताई. जल्द ही प्रभास के साथ ‘द राजा साब’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस ने विजय के नाम एक पोस्ट लिखा और खुद को विजय की फैन गर्ल बताया और उनके साथ काम करने को सम्मान बताया. फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

प्रभास की हीरोइन थलापति विजय को मानती हैं खास, शेयर किया स्पेशल पोस्टमालविका मोहनन

नई दिल्ली.  साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायगन’ का ऑडियो लॉन्च होने को तैयार है, जिसे लेकर अभिनेत्री मालविका मोहनन ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जाहिर की. मालविका ने बताया कि वह विजय की ‘फैन गर्ल’ हैं. मालविका ने खुद को थलापति विजय की फैन गर्ल बताया और कहा कि वे हमेशा उनके और उनकी टीम के लिए चीयर करती रहेंगी. मालविका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि विजय के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा. इसके लिए उन्होंने खुद को लकी भी बताया.

मालविका ने पोस्ट में लिखा, ‘इससे पहले कि मैं अपनी फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में बिजी हो जाऊं, मैं ‘जन नायगन’ के ऑडियो लॉन्च के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करना चाहती हूं. विजय सर के साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है और उनके जैसा दोस्त पाना इससे भी बड़ी बात है. वह हर मायने में खास इंसान हैं. मैं दुनिया भर में फैले उनके फैंस की तरह फिल्म की पूरी टीम के लिए चीयर करूंगी. मैं थलपति फैन गर्ल हूं.’

मालविका का पोस्ट

Before my day gets busy with my own movie’s pre-release event, I want to take a moment to express my excitement for the audio launch of #JanaNayagan ♥️

It’s been an absolute honour to have worked with Vijay sir & and even bigger honour to be able to call him a friend. He is a…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj