Health

Sweet Potato Benefits in Winter | Blood Circulation Food | Skin Care Winter Diet | Sweet Potato for Skin | Healthy Winter Superfood | Immunity Boosting Foods

Last Updated:December 27, 2025, 15:37 IST

Sweet Potato Benefits in Winter: शकरकंद सर्दियों का एक बेहतरीन सुपर फूड माना जाता है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं. ठंड के मौसम में उबला या भुना हुआ शकरकंद खाने से पाचन मजबूत होता है और इम्युनिटी भी बढ़ती है. सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर इसके फायदे और बढ़ जाते हैं.शकरकंद

सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा, गर्माहट और पोषण की जरूरत महसूस होने लगती है. ऐसे में अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी हो जाता है, जो न केवल शरीर को अंदर से गर्म रखें बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएं. शकरकंद सर्दियों में मिलने वाली एक ऐसी ही पौष्टिक और स्वादिष्ट सब्जी है, जिसे भारतीय रसोइयों में सामान्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके गुण इसे एक सुपर फूड बनाते हैं.

शकरकंद

शकरकंद पोषक तत्वों का भंडार है. इसमें भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन, विटामिन-सी, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम पाए जाते हैं. बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन-ए में बदल जाता है, जो आंखों की रोशनी, त्वचा की सेहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है.

शकरकंद

सर्दियों में शकरकंद का सेवन शरीर को प्राकृतिक गर्माहट देता है, जिससे ठंड का असर कम होता है और सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव होता है.इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी शकरकंद बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं

Add as Preferred Source on Google

शकरकंद

शकरकंद के नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है, रूखापन कम होता है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक बनी रहती है. इसके अलावा शकरकंद रक्त संचार को बेहतर बनाकर शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करता है.

शकरकंद

दिल की सेहत के लिए भी शकरकंद को लाभकारी माना जाता है. इसमें मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को संतुलित रखने में सहायक होता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. इससे हृदय की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है.

शकरकंद

आयुर्वेद में भी शकरकंद को हृदय को शक्ति देने वाला और शरीर को संतुलित रखने वाला आहार बताया गया है.वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए शकरकंद किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी कम होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती.

शकरकंद

सर्दियों में शकरकंद का सेवन सही समय और सही तरीके से करना फायदेमंद होता है। इसे सुबह नाश्ते में या हल्के भोजन के रूप में लिया जा सकता है। आप शकरकंद को उबालकर, भूनकर, चाट के रूप में या सब्जी और शोरबे में डालकर भी खा सकते हैं।

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 27, 2025, 15:37 IST

homelifestyle

ठंड में रोज खाएं शकरकंद! स्किन प्रॉब्लम्स होंगी दूर, शरीर रहेगा अंदर से मजबूत

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj