Rajasthan

Winter Health Tips | Peanut Health Benefits | Ayurvedic Superfood Peanut | Peanuts for Winter Diet | Peanut Consumption Ayurveda | How to Eat Peanuts in Winter | Peanut Dosage Ayurvedic

Last Updated:December 29, 2025, 10:35 IST

Winter Health Tips: सर्दियों में मूंगफली को आयुर्वेदिक सुपरफूड माना जाता है. यह शरीर को गर्माहट देने के साथ ताकत और ऊर्जा भी बढ़ाती है. मूंगफली में प्रोटीन, हेल्दी फैट और जरूरी पोषक तत्व भरपूर होते हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार इसका सीमित और सही तरीके से सेवन पाचन सुधारने, इम्युनिटी मजबूत करने और ठंड से बचाव में मदद करता है. उचित मात्रा और समय पर सेवन से मूंगफली सेहत के लिए बेहद लाभकारी साबित होती है.

भरतपुर: सर्दियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ तंदुरुस्त और ऊर्जावान बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है. ठंड के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ने लगती है.जिससे सर्दी-खांसी, जोड़ों का दर्द और थकान जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में आयुर्वेद में बताए गए मौसम के अनुकूल खाद्य पदार्थों का सेवन शरीर के लिए बेहद लाभकारी माना गया है. इन्हीं में से एक प्रमुख और आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थ है. मूंगफली जिसे आयुर्वेद में बादाम के समान गुणकारी बताया गया है.

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ.चंद्रप्रकाश दीक्षित के अनुसार मूंगफली सर्दियों में शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्मी प्रदान करती है. इसमें प्रोटीन, स्वस्थ वसा, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ ताकत बढ़ाने का काम करते हैं. मूंगफली का नियमित और सीमित मात्रा में सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव संभव होता है. डॉ. दीक्षित बताते हैं.कि सर्दियों में मूंगफली का सेवन भुनी हुई या हल्की उबली हुई अवस्था में करना सबसे अच्छा रहता है.

इससे यह आसानी से पच जाती है और पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होतीं. रोजाना एक मुट्ठी मूंगफली का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है. हालांकि अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ने या पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है. लोकल 18 से बातचीत में आयुर्वेद डॉक्टर चंद्रप्रकाश दीक्षित ने बताया कि मूंगफली सर्दियों में बेहद पौष्टिक आहार है. यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है. बल्कि शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में भी सहायक है. विशेष रूप से सर्दियों में होने वाली कमजोरी

ठंड से होने वाला दर्द थकान और ऊर्जा की कमी को दूर करने में मूंगफली काफी मददगार साबित होती है. आयुर्वेद के अनुसार मूंगफली का सेवन बच्चों युवाओं और बुजुर्गों सभी के लिए लाभकारी है. हालांकि जिन लोगों को एलर्जी, पाचन की गंभीर समस्या या मोटापे की शिकायत हो उन्हें डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए सर्दियों में मूंगफली एक सस्ता आसानी से उपलब्ध और पोषक तत्वों से भरपूर आहार है. जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का काम करता है.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

December 29, 2025, 10:35 IST

homelifestyle

हर दिन मुट्ठी भर मूंगफली! सर्दियों में सेहत बचाने का आयुर्वेदिक फॉर्मूला

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj