RSSB 3rd Grade Teacher Exam Dates : राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा तिथि घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

Last Updated:December 29, 2025, 19:49 IST
RSSB 3rd Grade Teacher Exam Dates : राजस्थान रीट मेन्स 2025 का शेड्यूल जारी हो गया है. इसका आयोजन थर्ड ग्रेड टीचर पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है. यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी.
RSSB 3rd Grade Teacher Exam : परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में होगी.
RSSB 3rd Grade Teacher Exam Dates : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी. इसका आयोजन 17, 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को होगी.
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन राजस्थान थर्ड ग्रेड लेवल-1 के 5636 और लेवल-2 शिक्षकों के 2123 रिक्त पदों को भरने के लिए किया जा रहा है. दोनों लेवल के लिए रीट पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा 10 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद फाइनल मेरिट बनेगी और फिर पोस्टिंग दी जाएगी.
RSSB की गाइडलाइन
पहचान पत्र में फोटो तीन साल से अधिक पुरानी है तो उसे अपडेट करा लें. ताकि परीक्षा के समय प्रवेश पत्र में प्रिंट फोटो का मिलान आपके मूल पहचान पत्र से हो सके.
प्रत्येक प्रश्न के आगे पांच गोले होंगे. पांचवां E गोला अनुत्तरित प्रश्न से संबधित होगा. कोई एक गोला भरना जरूरी है.
ओएमआर शीट पर गोले को नीले बॉल पॉइंट पेन से भरना होगा.
अगर पांच में से एक भी गोला नहीं भरा तो एक तिहाई अंक कट जाएंगे.
10 फीसदी से अधिक प्रश्नों में कोई भी गोला नहीं भरा तो उसे परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा.
प्रत्येक प्रश्न के लिए कोई एक गोला भरा है या नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा.
About the AuthorPraveen Singh
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
December 29, 2025, 19:46 IST
homecareer
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा तिथि घोषित, देखें पूरा शेड्यूल



