Rajasthan

न्यू ईयर पर जोधपुर घूमना होगा और सुरक्षित, पुलिस ला रही ‘द ब्ल्यू गार्ड’ ऐप, 10 मिनट में मिलेगी मदद

Last Updated:December 29, 2025, 19:28 IST

Jodhpur News Hindi : न्यू ईयर से पहले जोधपुर में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और सुविधा को और मजबूत करने की तैयारी कर ली है. पर्यटकों को सुरक्षित माहौल देने के लिए जल्द ही ‘द ब्ल्यू गार्ड’ ऐप लॉन्च किया जाएगा, जिससे पर्यटन स्थलों की जानकारी से लेकर आपातकालीन पुलिस और स्वास्थ्य सहायता तक तुरंत मदद मिल सकेगी.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर : जोधपुर शहर में न्यू ईयर नजदीक आने के साथ ही पर्यटकों की के आवाजाही बढ़ती जा रही है. पर्यटकों को पर्यटन स्थलों पर घूमने फिरने में सहूलियत व सुरक्षित महसूस करने के लिहाज से पुलिस ने ‘द ब्ल्यू गार्ड’ नामक ऐप शुरू किया है. जिसमें पर्यटकों को प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी, पर्यटन स्थल तक पहुंचने और पुलिस की मदद लेने से आपातकालीन स्थिति तक में मददगार साबित होगा.

सर्द ऋतु और नववर्ष आगमन से पहले से ही जोधपुर में विदेशी व देसी पर्यटन सीजन शुरू हो जाता है. बड़ी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही होती है. इसके साथ ही अपराधी व लपके भी सक्रिय हो जाते हैं. जो पर्यटकों को तंग व परेशान करते हैं. इन पर नकेल के लिए पर्यटन थाना है, लेकिन पर्यटकों की भारी आवक के चलते थाना नाकाफी रहता है. ऐसे में पुलिस आधुनिकता के दौर में द ब्ल्यू गार्ड नामक ऐप शुरू करने जा रही है. जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा.

मैसेज करते ही 10 मिनट में मिलेगी सुरक्षाकोई पर्यटक असुरक्षित महसूस करता है या उसे कोई तंग परेशान कर रहा है तो उस ऐप में जाकर अपने नाम, मोबाइल नम्बर के साथ सिर्फ नीड पुलिस हेल्प या अन्य कोई मैसेज भेजना होगा. दस मिनट में उसे मदद मिल जाएगी. पर्यटकों को नजदीकी पुलिस स्टेशन जाने की ऑनलाइन जानकारी मिल सकेगी. वहीं स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी होने पर भी पर्यटक को ऐप में नजदीकी अस्पताल और वहां तक पहुंचने संबंधी मदद मिलेगी.

प्रमुख गाइड, फीस व रेटिंगऐप में सबसे पहले जोधपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी का उल्लेख किया गया है, जहां पर्यटन घूमने के लिए जा सकते हैं. इसके अलावा पर्यटन विभाग से प्रमुख गाइड व उनके मोबाइल नम्बर और पर्यटकों घुमाने के लिए निर्धारित फीस भी लिखी गई है. ताकि पर्यटकों से अधिक फीस वसूली नहीं जा सके. यदि कोई गाइड किसी पर्यटक को तंग व परेशान या अधिक रुपए को वसूलेगा तो उसमें रेटिंग सिस्टम भी दिया गया है. यदि किसी गाइड की रेटिंग कम होगी तो उसे ऐप से रिमूव कर दिया जाएगा.

पर्यटकों की सुविधा के लिए मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट‘द ब्ल्यू गार्ड’ ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि देशी और विदेशी—दोनों तरह के पर्यटकों के लिए उपयोग करना आसान हो. ऐप में हिंदी के साथ-साथ अंग्रेज़ी भाषा का भी विकल्प रहेगा, ताकि विदेशी सैलानी बिना किसी परेशानी के जानकारी हासिल कर सकें. लोकेशन-आधारित सेवा के जरिए पर्यटक जहां मौजूद होंगे, उसी क्षेत्र की पुलिस सहायता, पर्यटन स्थल, अस्पताल और जरूरी संपर्क नंबर उन्हें तुरंत उपलब्ध हो जाएंगे.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

December 29, 2025, 19:28 IST

homerajasthan

पुलिस ने शुरू किया मोबाइल ऐप द ब्ल्यू गार्ड… बनेगा पर्यटकों का मददगार

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj