Rajasthan

Khatu Shyam Ji New Year Mela | KhatuShyam Ji buses | Rajasthan Roadways extra buses | Jaipur to KhatuShyam bus service

Last Updated:December 30, 2025, 17:05 IST

Khatu Shyam Ji New Year Mela: खाटूश्याम जी नववर्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राजस्थान रोडवेज ने 25 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है. ये बसें जयपुर से विभिन्न प्रमुख स्थानों से खाटूश्याम जी के लिए संचालित की जाएंगी. इस व्यवस्था से भक्तों को यात्रा में सुविधा मिलेगी और भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा. नववर्ष पर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है.खाटू श्याम जी

KhatuShyam Ji: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में नववर्ष मेला पूरे भव्य रूप से शुरू हो चुका है. एकादशी, नववर्ष और मेले के संयोग के चलते इस बार पांच दिनों में 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है. बाबा श्याम के दर्शन के लिए देशभर से भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. इसी भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और परिवहन विभाग ने पहले से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

रोडवेज बस

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे के साथ-साथ राजस्थान रोडवेज ने भी विशेष ट्रेन और बस सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है. खाटूश्यामजी में नववर्ष के अवसर पर लगने वाले मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को सुचारू रूप से संभालने के लिए रोडवेज द्वारा खास इंतजाम किए गए हैं. इससे भक्त आराम से समय पर बाबा श्याम के दर्शन कर सकें और यात्रा के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

रोडवेज बस

राजस्थान रोडवेज के सीकर डिपो से साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर और नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को रोजाना पांच अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा. इनमें दो एयर कंडीशनर बसें और तीन एक्सप्रेस श्रेणी की बसें शामिल होंगी. इन बसों के संचालन से श्रद्धालुओं को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा और लंबी कतारों व भीड़ से राहत मिलेगी, जिससे उनका सफर और भी सुगम बन सकेगा.

Add as Preferred Source on Google

रोडवेज बस

इसके अलावा श्रीमाधोपुर डिपो की ओर से भी खाटूश्यामजी के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है. जयपुर, विद्याधर नगर, वैशाली नगर, डीलक्स डिपो और सीकर डिपो से 31 दिसंबर और 1 जनवरी तक प्रतिदिन पांच-पांच बसें चलाई जाएंगी. इन अतिरिक्त बसों से न केवल श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा, बल्कि विभिन्न शहरों से आने वाले यात्रियों के लिए यात्रा विकल्प भी बढ़ेंगे.

रोडवेज बस

राजस्थान रोडवेज प्रबंधन के अनुसार नववर्ष पर खाटूश्यामजी दर्शन के लिए हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं. कार्यकारी निदेशक यातायात डॉ. ज्योति चौहान ने संबंधित डिपो के मुख्य प्रबंधकों को आदेश दिए हैं कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 को खाटूश्यामजी से जयपुर के लिए विशेष बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए.

रोडवेज बस

वर्तमान में सीकर से खाटूश्यामजी के लिए रोड़वेज को सीधी बसों की संख्या कम है. श्रद्धालुओं को निजी बसों या अपने निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है. इससे मार्ग में भीड़ और यातायात जाम की स्थिति बन जाती है. जयपुर और सीकर से सीधी रोडवेज बसों के संचालन से भक्तों को सुरक्षित, सुलभ और भरोसेमंद यात्रा सुविधा मिलेगी, जिससे निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी.

First Published :

December 30, 2025, 17:05 IST

homerajasthan

खाटूश्याम जी मेले के दौरान जयपुर से कई रूटों पर चलेंगी एक्स्ट्रा बसें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj