Rajasthan

Braj temples New Year | Deeg Poonchri Ka Lotha | Mukut Mukharvind darshan | Bihari Ji temple | New Year darshan Braj

Last Updated:December 31, 2025, 15:40 IST

Braj Mandir New Year: नववर्ष की शुभ शुरुआत के लिए ब्रज क्षेत्र के मंदिर श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था रखते हैं. डीग का पूंछरी का लोठा, मुकुट मुखारविंद और बिहारी जी मंदिर नए साल पर दर्शन के लिए खास माने जाते हैं. मान्यता है कि यहां दर्शन करने से मन को शांति, सकारात्मक ऊर्जा और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है. नववर्ष के मौके पर इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है.news 18

नए साल की शुरुआत अगर श्रद्धा और भक्ति के साथ की जाए तो पूरा वर्ष सुख-समृद्धि से भर जाता है.ब्रज क्षेत्र अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा पौराणिक महत्व और कृष्ण भक्ति के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है. हर साल नए वर्ष पर हजारों श्रद्धालु ब्रज के पावन मंदिरों में दर्शन कर सुख-शांति और मंगल कामनाएं करते हैं.भरतपुर और डीग क्षेत्र के ये प्रसिद्ध मंदिर नए साल पर विशेष महत्व रखते हैं.

news 18

डीग क्षेत्र में स्थित पूंछरी का लोठा ब्रज का एक अत्यंत पवित्र स्थल माना जाता है. मान्यता है कि यही वह स्थान है. जहां भगवान श्रीकृष्ण अपने सखाओं के साथ गाय चराने आते थे यहां से गोवर्धन पर्वत का विहंगम दृश्य दिखाई देता है. नए साल पर यहां विशेष पूजा-अर्चना और परिक्रमा का आयोजन होता है. जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु शामिल होते हैं. साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भी यह आते है.

news 18

साथ ही मुकुट मुखारविंद मंदिर अपनी अद्भुत आध्यात्मिक आभा के लिए जाना जाता है. यह मंदिर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा मार्ग पर स्थित है और यहां भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट स्वरूप के दर्शन होते हैं. नए साल के अवसर पर यहां भजन-कीर्तन और विशेष श्रृंगार दर्शन का आयोजन किया जाता है. जिससे भक्त भाव-विभोर हो जाते हैं. यह आप दर्शन कर नए साल की शुरुआत कर सकते हैं.

Add as Preferred Source on Google

news 18

भरतपुर का विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी जी मंदिर भी नए साल पर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहता है. शहर के बीचो-बीच स्थित किले में यहां मंदिर है. यह सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूरी होती है. नए वर्ष के पहले दिन सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लग जाती हैं. बिहारी जी के दर्शन कर भक्त अपने जीवन में सुख शांति और सफलता की कामना करते हैं.

news 18

इनके अलावा ब्रज के श्री नाथ जी में दर्शन करने के साथ ब्रज क्षेत्र के अन्य पावन मंदिर भी श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. यह मंदिर न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं. बल्कि लोगों की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक भी हैं. यदि आप भी नए साल की शुरुआत आध्यात्मिक वातावरण में करना चाहते हैं. तो ब्रज के इन पावन मंदिरों में दर्शन कर वर्ष की शुभ शुरुआत कर सकते हैं.

First Published :

December 31, 2025, 15:40 IST

homerajasthan

श्रद्धा से भरा नया साल! ब्रज के इन खास मंदिरों में दर्शन मात्र से मिलेगा सुकून

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj