Rajasthan

जयपुर में खादी की शॉपिंग का क्रेज, न्यू ईयर पर 11 करोड़ की रिकॉर्ड खरीदारी, 50% छूट ने मचाया बाजार

Last Updated:January 01, 2026, 18:12 IST

Jaipur Khadi Mela : न्यू ईयर पर जयपुर में शॉपिंग का क्रेज चरम पर है और विंटर फेयर में खादी सबसे पहली पसंद बनकर उभरी है. टोंक फाटक स्थित खादी मेले में लोगों ने रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी करते हुए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं. भारी छूट और नई डिजाइन ने खादी को फिर से ट्रेंड में ला दिया है.

ख़बरें फटाफट

जयपुर : न्यू ईयर पर जयपुर में लोग विंटर सीजन के फेस्टिवल्स में जमकर शॉपिंग कर रहे हैं जिनमें अभी लोगों में सर्दियों में ज्यादा गर्म कपड़ों, पोष्टिक चीजों के लिए खादी फेयर लोगों के लिए सबसे पसंदीदा जगह बनी हुई है. जहां लोग सबसे ज्यादा शॉपिंग कर रहे हैं. पिछले एक महिने से जयपुर के टोंक फाटक स्थित राजस्थान खादी ग्रामोद्योग के परिसर में चल रहा है खादी फेयर में करोड़ों रुपए की खरीदारी कर रिकार्ड बना दिया. खादी मेले में लोगों ने अब तक करोड़ रुपए के कपड़ों और अन्य खादी उत्पादों की बंपर खरीदारी की है. जो पिछले कुछ वर्षों में खादी में सबसे ज्यादा खरीदी का रिकार्ड बना है.

Local 18 ने खादी मेले में पहुंच कर मेले के सह इंचार्ज नरेंद्र सिंह से बात की तो वह बताते हैं कि खादी मेले में इस बार लोगों ने 11 करोड़ के खादी के बेहतरीन कपड़ों और प्रोडक्ट्स की खरीदारी की है जो इस बात को साफ दर्शाता है की खादी के प्रति लोगों का रूझान काफी बड़ा है, सर्दियों में खासतौर पर लोग खादी के कपड़ों और सर्दियों में अन्य घरेलू उपयोग के सामान जैसे गर्म कम्बल, रजाई, शॉल, दरिया, चटाई की बंपर खरीदारी कर रहे हैं. नरेंद्र सिंह बताते हैं कि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा हर साल खादी मेले में 50% की विशेष छूट दी जाती है इसलिए लोग सर्दियों के इस विंटर फेयर में जमकर खरीदारी करते हैं. पिछले एक महिने में खादी फेयर में लाखों लोग पहुंचे हैं जिन्होंने करोड़ रुपए की खरीदारी की है.

25 और 50% डिस्काउंट से खादी में करोड़ों की ब्रिकी लोकल-18 से बात करते हुए खादी मेले के सह इंचार्ज नरेन्द्र सिंह बताते हैं की वैसे तो जयपुर के अलग-अलग इलाकों में कई विंटर फेयर चल रहे हैं लेकिन खादी में लोगों को खरीदारी करने के लिए सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है क्योंकि लोगों को यहां खादी के प्रांतीय उत्पादों पर 50% और पर प्रांतीय उत्पादों पर लोगों को 25% की विशेष छूट दी जा रही है जिसके चलते लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं साथ ही बदलते समय के साथ खादी के कपड़ों की वेरायटी, क्वालिटी और डिजाइन में काफी अंतर आया है. जिसके चलते खादी के कपड़ों की डिमांड बढ़ी है. खादी फेयर में  राजस्थान के अलग-अलग जिलों से खादी के खास कपड़ों को लेकर आए हैं जो हर इलाके में अलग-अलग तरिके से तैयार होते हैं. इस बार खादी के बढ़ती डिमांड को देखते हुए खादी मेले में 220 स्टॉल्स लगाई गई हैं जिनमें खादी के कपड़ों के अलावा मेले में आयुर्वेदिक दवाईयां, सर्दी के ड्राइफ्रूट्स, अचार, नमकीन, स्नेक्स जैसी स्टॉल्स भी हैं जिनकी सर्दियों में खूब डिमांड रहती है.

युवाओं के लिए खादी के कपड़े अब बन गए हैं ब्रांडLocal 18 ने खादी मेले राजस्थान के अलग-अलग जिलों से खादी कपड़ों को लेकर आए व्यापारियों से बात की तो वह बताते हैं की जिस प्रकार कपड़ों में अलग-अलग ब्रांड होते हैं वैसे ही अब खादी के बेहतरीन कपड़े अपने आप में ब्रांड बन गए हैं. क्योंकि खादी के कपड़ों में एक अलग ही चमक और कड़कपन रहता है, जिनमें सबसे ज्यादा ऊनी, सूती, रेशमी और पॉली के कपड़ों की लोगों में सबसे ज्यादा डिमांड रहती है, खादी में विशेष रूप से सूती खादी प्योर कॉटन से तैयार की जाते हैं, क्योंकि कॉटन की सबसे खास बात होती है की वह सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडी रहती है, विशेष रूप से खादी के सभी कपड़ों में किसी भी प्रकार के किसी फेब्रिक का इस्तेमाल नहीं होता है इसलिए खादी के कपड़ों की क्वालिटी सबसे शानदार होती है, इसलिए खादी की यह क्वालिटी इसकी खास पहचान है.

जयपुर में 13 जनवरी तक चलेगा खादी मेला आपको बता दें टोंक फाटक जयपुर स्थित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के परिसर में यह खादी मेला पिछले 13 वर्षों से आयोजित होते आ रहा है जिसमें लोग ढेड़ महिने तक 50% की छूट के साथ खरीदारी करते हैं. 20 नवंबर से शुरू हुआ यह खादी मेला अब 13 जनवरी तक चलेगा जहां लोगों की एंट्री बिल्कुल फ्री है, साथ ही लोगों के लिए मेले में पार्किंग और अन्य सुविधाएं भी बिल्कुल फ्री है. खादी मेला में लोग सुबह 11 बजे से रात 8:30 तक खरीदारी कर सकते हैं. फिलहाल जब से मेले का आयोजन चल रहा है लोगों ने ख़ासतौर पर शनिवार और रविवार को सबसे ज्यादा खरीदारी करने पहुंचते हैं. बाकी अन्य दिन सामान्य भीड़ रहती है लेकिन न्यू ईयर पर लोगों की यहां जमकर भीड़ उमड़ रही है.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

January 01, 2026, 18:12 IST

homerajasthan

जयपुर Khadi Fair में विंटर सीजन पर 11 करोड़ की रिकॉर्ड खरीदारी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj