हिंदुओं की मौत पर क्यों चुप शाहरुख खान? ऐसा क्या कर दिया कि सबकी नजरों में बन गए गद्दार!

Last Updated:January 02, 2026, 13:49 IST
Sangeet Som Shahrukh Khan Live News: संगीत सोम ने एक बार फिर शाहरुख खान पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान को पता है कि बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार हुआ है फिर भी बांग्लादेश के क्रिकेटर रहमान को करोड़ों में खरीदा है. वो हिंदुओं की हत्या पर कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं. आइए इस मामले से जुड़ी सारी जानकारी यहां पढ़ते हैं.
शाहरुख खान विवादों में.
Shahrukh Khan Sangeet Som Controversy Live: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह है उनके द्वारा बांग्लादेश के एक क्रिकेट खिलाड़ी को खरीदे जाने का. उनके इस कदम से सबसे ज्यादा कोई आहत हुआ तो वो भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम. उन्होंने शाहरुख खान को देश का गद्दार तक बता दिया. अब उनकी विवादित टिप्पणी पर जमकर बवाल हो रहा है.जहां जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने शाहरुख खान की जुबान काटने पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा. वहीं अब एक बार फिर संगीत सोम ने अपना बयान दोहराया है. यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स…
शाहरुख खान अपनी गद्दारी साबित कर रहे: संगीत सोम
भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम का एक बार फिर तीखा बयान सामने आया है. उनका कहना है कि जिस तरह बांग्लादेश में बलात्कार, हिंदुओं पर अत्याचार, व्यापारियों की हत्या और उनके व्यापार को जलाने जैसी घटनाएं हो रही हैं. ऐसे हालात में वहां के लोगों या खिलाड़ियों का समर्थन करना समझ से परे है. शाहरुख खान जैसे लोग भारतीय खिलाड़ियों को खरीदने के बजाय बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी गद्दारी साबित कर रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं की खुलेआम हत्या की जा रही है, तब शाहरुख खान इस पर चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में व्यापार करने वाले भारतीय व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, उनका व्यापार जलाया जा रहा है और उनकी हत्याएं हो रही हैं. ऐसे में यह कैसे कहा जा सकता है कि बांग्लादेश सुरक्षित देश है?
क्या भारत में अच्छे खिलाड़ी नहीं मिलते?
उन्होंने आगे कहा कि क्या शाहरुख खान को भारत में अच्छे खिलाड़ी नहीं मिलते, जो उन्हें बांग्लादेश के खिलाड़ियों को खरीदना पड़ रहा है? बीसीसीआई अपना काम करेगी, लेकिन उससे पहले ही शाहरुख खान ने अपनी सोच और नीयत साफ कर दी है. भारत की जनता इस हरकत को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी. सनातनी समाज इसके विरोध में है. उन्होंने याद दिलाया कि शाहरुख खान पहले भी ऐसे बयान दे चुके हैं, जिनमें उन्होंने कहा था कि उन्हें भारत में रहने में डर लगता है. आखिर में संगीत सोम ने यहां तक कह दिया कि यह भारत की जनता है और बांग्लादेशी खिलाड़ी को एयरपोर्ट से बाहर तक नहीं आने दिया जाएगा.
Location :
Lucknow,Uttar Pradesh
First Published :
January 02, 2026, 13:43 IST
homeuttar-pradesh
Live: ऐसा क्या कर दिया शाहरुख खान ने, जो सबकी नजरों में बन गए गद्दार? जानें



