Tech

Samsung Galaxy S25 5G: फीचर्स, कीमत कटौती और ऑफर्स की पूरी जानकारी.

आजकल ज़्यादातर लोग ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में रहते हैं जो हाथ में पकड़ने में ज़्यादा बड़े न हों, लेकिन फीचर्स के मामले में किसी फ्लैगशिप से कम भी न हों. अगर आप भी इसी कैटेगरी में फोन देख रहे हैं, तो Samsung Galaxy S25 5G इस समय काफी चर्चा में है. वजह है इसकी कीमत में काफी बड़ी कटौती, जिसकी बदौलत ये प्रीमियम फोन अब पहले से कहीं सस्ते में खरीदा जा सकता है. खासकर ऐसे समय में जब मोबाइल पार्ट्स महंगे हो रहे हैं और आने वाले दिनों में स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ सकती हैं, यह डील काफी काम की साबित हो सकती है.

फिलहाल अमेज़न पर Samsung Galaxy S25 5G की लिस्टेड कीमत ₹66,999 है. ये इसके लॉन्च प्राइस के मुकाबले करीब ₹14,000 सस्ता है. इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,500 तक का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है. इन सभी ऑफर्स को जोड़ने के बाद इस फोन को लगभग ₹65,000 में खरीदा जा सकता है.

जो लोग एक साथ पूरा पैसा नहीं देना चाहते, उनके लिए EMI ऑप्शन भी मौजूद है. इसकी EMI करीब ₹2,355 प्रति माह से शुरू होती है. हालांकि EMI लेते समय बैंक के अनुसार प्रोसेसिंग फीस और ब्याज लग सकता है, यह ध्यान रखना जरूरी है.

एक्सचेंज ऑफर से और सस्ताअगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो अमेज़न का एक्सचेंज ऑफर भी काफी फायदेमंद हो सकता है. अच्छी कंडीशन वाले फोन पर आपको ₹44,450 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है. हालांकि, एक्सचेंज कीमत पूरी तरह आपके पुराने फोन की हालत और मॉडल पर निर्भर करेगी. इसके साथ ही आप चाहें तो एक्सटेंडेड वारंटी जैसे ऑप्शन भी जोड़ सकते हैं.

Samsung Galaxy S25 5G के फीचर्ससैमसंग गैलेक्सी S25 5G में 6.2 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है.

बैटरी की बात करें तो फोन में 4,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

फोन में 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

अभी खरीदें या इंतजार करें?अगर आपका बजट लगभग ₹65,000 के आसपास है और आपको अभी नया फोन चाहिए, तो यह डील काफी सही है. लेकिन अगर बजट की कोई चिंता नहीं है, तो आप आने वाले Samsung Galaxy S26 का इंतजार भी कर सकते हैं, जो जल्द लॉन्च हो सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj