Rajasthan

Viral Video : कहीं शराब पीकर तो नहीं चला रहे? पुलिस कर रही थी जांच, ऑटो वाले को रोका तो लहराने लगा सांप

Last Updated:January 05, 2026, 21:31 IST

Hyderabad Viral Video : हैदराबाद का एक वीडियो एकदम से वायरल है. इस वीडियो में पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है. तभी एक एक ऑटो चालक को पुलिस वालों ने रोका. इसके बाद उसने जो हरकत की कि मामला वायलर हो गया है. पुलिस को धमकाने के लिए वह सांप को लहराने लगा.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान एक ऑटो-रिक्शा चालक ने पुलिसकर्मियों को डराने के लिए मरे हुए सांप का इस्तेमाल किया. इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?जानकारी अनुसार शनिवार देर रात पुराने शहर के चंद्रयानगुट्टा इलाके में ट्रैफिक पुलिस वाहनों की नियमित जांच कर रही थी. इसी दौरान एक ऑटो चालक को रोका गया. जब उसका ब्रेथलाइज़र टेस्ट किया गया तो रीडिंग 150 आई जो कानूनी सीमा से कई गुना अधिक थी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और ऑटो को जब्त कर लिया.

सांप लहराकर पुलिस को धमकायाहंगामा तब शुरू हुआ जब पुलिस ने चालक को ऑटो से अपना सामान निकालने को कहा. आरोपी ने अचानक अपने पास रखा एक मरा हुआ सांप निकाला और पुलिसकर्मियों की ओर लहराने लगा. वह लगातार मांग कर रहा था कि पुलिस उसका केस वापस ले और ऑटो छोड़ दे.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि ड्राइवर अपनी कलाई से सांप खोलकर ट्रैफिक अधिकारी के चेहरे के पास ले जाता है. अचानक हुए इस हमले से पुलिसकर्मी भी चौंक गए. इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर चालक अपना ऑटो और सांप लेकर मौके से भागने में सफल रहा.

आंकड़ों में शराब पीकर ड्राइविंग का हालहैदराबाद पुलिस नए साल के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर काफी सख्त है. हाल ही में हुई कार्रवाई के आंकड़े चौंकाने वाले हैं तीनों कमिश्नरेट में कुल 2,731 मामले दर्ज. हैदराबाद में 1,198 मामले, साइराबाद में 928 मामले, रचाकोंडा में 605 मामले है. पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर फरार ऑटो चालक की तलाश कर रही है.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Location :

Hyderabad,Telangana

First Published :

January 05, 2026, 21:31 IST

homeajab-gajab

कहीं शराब पीकर तो… पुलिस कर रही थी जांच, ऑटो वाले को रोका तो लहराने लगा सांप

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj