Steve smith century Ashes Sydney Test: स्टीव स्मिथ ने तोड़ा एशेज का 96 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ा

Last Updated:January 06, 2026, 13:13 IST
Steve Smith Sydney Test Century: ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को एशेज सीरीज के तीसरे दिन जो रूट के 41वें टेस्ट शतक का शानदार जवाब देते हुए अपना 37वां टेस्ट शतक जड़ा. इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए और ऑस्ट्रेलिया की पोजिशन मजबूत कर दी.
स्टीव स्मिथ ने 37वां टेस्ट शतक जड़ा
नई दिल्ली: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी पांचवें एशेज टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने 37वां टेस्ट शतक जड़ दिया. इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने एशेज में 13वां शतक जमाते हुए इंग्लैंड के दिग्गज जैक हॉब्स को पछाड़ दिया और वह एशेज इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. पहली पोजिशन पर महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का नाम आता है, जिन्होंने 19 सेंचुरी ठोकी है.
डॉन ब्रैडमैन19 शतकस्टीवन स्मिथ13 शतकजैक हॉब्स12 शतकस्टीव वॉ10 शतकवैली हेमंड9 शतकडेविड गोवर9 शतक
एशेज में सर्वकालिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
एशेज में सर्वकालिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
इतना ही नहीं स्टीव स्मिथ अब एशेज के इतिहास में सर्वकालिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं. उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जैकब हॉब्स को पछाड़ दिया. हॉब्स ने 1908 से 1930 तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के लिए खेले गए 41 एशेज टेस्ट मैच में कुल 3636 रन बनाए थे. स्मिथ को हॉब्स को पीछे छोड़ने के लिए सिडनी टेस्ट में 84 रन की जरूरत थी और उन्होंने तीसरे दिन के खेल के आखिरी सेशन में शतक जड़कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.



