Rajasthan

राजस्थान की प्रमुख खबरें | Rajasthan Top News Amit Shah Jodhpur Visit and Jaipur Accident

Rajasthan News Live:  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जोधपुर पहुँच चुके हैं. एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनका स्वागत किया. शाह सेना के एयरपोर्ट से सीधे बीएसएफ (BSF) फ्रंटियर मुख्यालय के लिए रवाना हुए हैं. वे आज रात वहीं विश्राम करेंगे.

कोटा: आवारा कुत्तों का आतंककोटा के रंगबाड़ी स्थित वीर सावरकर नगर में एक आवारा कुत्ते ने तीन मासूम बच्चों (उम्र 11, 5 और 3 वर्ष) पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया. तीनों बच्चों को तुरंत न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार किया गया. स्थानीय निवासियों में गहरा रोष है क्योंकि शहर की सड़कों पर आवारा कुत्ते अब लोगों के लिए ‘मौत’ का पर्याय बन रहे हैं.

जोधपुर: मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का कार्यक्रममुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीएसएफ (BSF) फ्रंटियर मुख्यालय के लिए रवाना हो गए हैं. वे वहाँ गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे. इसके पश्चात, दोनों नेता पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में आयोजित माहेश्वरी समाज महाअधिवेशन व ग्लोबल एक्सपो में एक साथ शिरकत करेंगे.

झालावाड़: दूषित हलवा खाने से बिगड़ी तबीयतभवानीमंडी कस्बे में गाजर का हलवा खाने से एक युवक और दो बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. पीड़ित विष्णु शर्मा ने यह हलवा रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित एक मिठाई की दुकान से खरीदा था. तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर हलवे के सैंपल लिए हैं और जांच शुरू कर दी है.

जैसलमेर: मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजररामदेवसर तालाब के पास बैल की निर्मम हत्या के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. मुख्य आरोपी द्वारा बाबा रामदेव मंदिर के पास बावड़ी को जमींदोज कर बनाए गए अवैध बुचड़खाने और अन्य निर्माणों पर नगरपालिका ने पीला पंजा चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया. हिंदू संगठनों के भारी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी के बीच प्रशासन की यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है.

टोंक: 3 करोड़ रुपये का गांजा जब्तनशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए DST और पुलिस ने देवली में एक ट्रक से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद किया है. यह खेप ओडिशा से देवली लाई गई थी, जिसे अजमेर, भीलवाड़ा और टोंक के सप्लायरों को बांटा जाना था. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है.

जयपुर: ऑडी कार का ‘हिट एंड रन’ तांडवराजधानी के पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में देर रात नशे में धुत एक ऑडी कार ने कहर बरपाया. खरबास सर्किल पर तेज रफ्तार कार ने करीब एक दर्जन लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. कई घायलों की हालत नाजुक है जिन्हें SMS और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक जताया है. पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश कर रही है.

अजमेर: परिवहन विभाग में वसूली खेल का भंडाफोड़एसीबी (ACB) ने बिजयनगर परिवहन निरीक्षक जल सिंह वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई की है. जांच में पता चला है कि नाके पर रोजाना करीब 100 गाड़ियों से 800 से 1000 रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी. एसीबी ने जल सिंह सहित 5 आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लिया है. यह अवैध पैसा सरकारी खाते के बजाय सीधे अधिकारियों की जेब में जा रहा था.

दौसा: एक्सप्रेस-वे पर शराब की बड़ी खेप पकड़ीदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बांदीकुई पुलिस ने शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है. तस्कर चावल के कट्टों की आड़ में पंजाब के पठानकोट से मुंबई शराब ले जा रहे थे. पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

मेंहदीपुर बालाजी: सांडों के आतंक से श्रद्धालु भयभीतदौसा के प्रसिद्ध मेंहदीपुर बालाजी मंदिर के पास निराश्रित सांडों का जमावड़ा श्रद्धालुओं के लिए खतरा बना हुआ है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सांड श्रद्धालुओं को रौंदते हुए भाग रहे हैं. स्थानीय प्रशासन पर आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद इन सांडों को नंदीशाला नहीं भेजा जा रहा है.

वन्यजीव: रणथंभौर से टाइगर T-2408 की शिफ्टिंगरणथंभौर नेशनल पार्क से टाइगर T-2408 को रामगढ़ अभ्यारण्य शिफ्ट किया जा रहा है. वन विभाग की टीम ने टाइगर को ट्रेंकुलाइज कर लिया है. सुरक्षा के साथ उसे नए बसेरे की ओर भेजा जा रहा है.

जोधपुर पहुंचे अमित शाह, महाधिवेशन व ग्लोबल एक्सपो में की शिरकत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जोधपुर दौरे पर रहे. वे पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पहुंचे, जहां माहेश्वरी समाज के महाधिवेशन एवं ग्लोबल एक्सपो में उन्होंने शिरकत की. इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे. साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी समारोह में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में देशभर से आए कई प्रमुख उद्योगपति भी मंच पर मौजूद रहे. गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 1 बजे तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे.

कोटा के इटावा में रामपुरिया माइनर ओवरफ्लो, कई बीघा फसल जलमग्न

कोटा के इटावा रामपुरिया माइनर के ओवरफ्लो होने से नहरी पानी कई खेतों में भर गया, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. इस घटना में कई बीघा खेतों में खड़ी फसल जलमग्न हो गई. विशेष रूप से गेहूं, चना सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है. किसानों ने मामले की सूचना सीएडी विभाग के अधिकारियों को दे दी है. वहीं, नहर प्रबंधन में अव्यवस्था को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

सिरोही के अवैध खनन परिवहन को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

सिरोही जिले के इसरा गांव में अवैध खनन परिवहन को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. गांव से होकर भारी डंपरों के लगातार संचालन से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. देर रात एक भारी डंपर द्वारा कुत्ते को कुचल दिए जाने के बाद विवाद और बढ़ गया, जिसके चलते ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू कर दिया. प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस के कार्मिक तैनात किए गए हैं, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे. ग्रामीणों की मांग है कि माइनिंग विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर अवैध खनन परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

जालोर के सायला में व्याख्याता के तबादले के विरोध में छात्रों ने स्कूल में की तालाबंदी

जालोर के सायला उपखंड के वालेरा गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में व्याख्याता के तबादले के विरोध में विद्यार्थियों ने स्कूल में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया. छात्रों का कहना है कि एक अच्छे और अनुभवी शिक्षक के तबादले से उनकी पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इस विरोध प्रदर्शन में विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी खड़े नजर आए. छात्र व्याख्याता का तबादला रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं. वहीं, प्रदर्शन के दौरान शिक्षा विभाग या प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा. फिलहाल छात्रों और अभिभावकों का विरोध प्रदर्शन जारी है.

जोधपुर में माहेश्वरी समाज के आयोजन पर पीएम मोदी का संदेश, उद्योगपतियों को दी बधाई

जोधपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माहेश्वरी समाज के आयोजन के लिए संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने देश-विदेश से आए उद्योगपतियों और समाज के सदस्यों को आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि जब सामाजिक दायित्व, सेवाभाव और उद्यमशील विचार आगे बढ़ते हैं, तो देश भी प्रगति करता है. उन्होंने कहा कि आज भारत “रिफॉर्म एक्सप्रेस” पर सवार होकर सुधारों की तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है.

जोधपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने माहेश्वरी महाकुंभ में समाज के योगदान को किया याद

जोधपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने माहेश्वरी समाज के महाकुंभ में उपस्थित होकर अपने संबोधन में समाज की उपलब्धियों और योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि इस समाज ने देश को हमेशा देने का काम किया है और देश को चमकाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. गृह मंत्री अमित शाह ने देश की सबसे बड़ी पंचायत के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत किया और वीरभूमि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत का अभिवादन किया. उन्होंने कहा कि महाकुंभ में उपस्थित होकर उन्हें गर्व और हर्ष की अनुभूति हो रही है. अमित शाह ने कहा कि माहेश्वरी समाज ने मुघल काल में राजाओं के खजाने भरने का काम किया, महात्मा गांधी के साथ अंग्रेज़ों से लड़ाई में योगदान दिया, और देश आज़ादी के बाद भी देश को आगे बढ़ाने में पीछे नहीं रहा. उन्होंने समाज को प्रगतिशील और समाजहितैषी बताते हुए कहा कि गुजरात में कहावत है, “जहां रेलगाड़ी न पहुंचे वहां मारवाड़ी पहुंचे.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, कुत्ता बचाते हुए पलटी कार, 1 की मौत 4 घायल

कोटा के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जालिमपुरा-मंडावर साइट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि अचानक रास्ते में आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार बेकाबू होकर पलट गई. हादसे में हरियाणा निवासी 33 वर्षीय सचिन की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी युवक उज्जैन के महाकाल दर्शन के लिए जा रहे थे. हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और सड़क पर राहत एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किया.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj