स्कूल छुट्टी के बाद हंगामा! शिक्षक प्रहलाद के तबादले से नाराज छात्रों ने हाईवे पर बैठकर रोका ट्रैफिक

Last Updated:January 10, 2026, 21:23 IST
Bhilwara News : रासेड़ गांव के राजकीय विद्यालय के छात्रों ने शिक्षक प्रहलाद के सवाई माधोपुर तबादले के विरोध में शाहपुरा–कोटड़ी मार्ग जाम किया, ग्रामीणों ने भी समर्थन जताया. प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना था कि उनके प्रिय शिक्षक प्रहलाद का तबादला सवाई माधोपुर क्षेत्र में कर दिया गया है. जैसे ही यह जानकारी छात्रों तक पहुंची, वे भावुक हो गए और आक्रोश में आकर स्कूल से बाहर निकल आए.
ख़बरें फटाफट

राहुल कौशिक/भीलवाड़ा. जिले के शाहपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक सरकारी स्कूल के शिक्षक के तबादले की सूचना मिलते ही छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए. रासेड़ गांव के राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने छुट्टी के बाद विरोध जताते हुए शाहपुरा–कोटड़ी मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दिया. अचानक हुए इस प्रदर्शन से कुछ ही देर में हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना था कि उनके प्रिय शिक्षक प्रहलाद का तबादला सवाई माधोपुर क्षेत्र में कर दिया गया है. जैसे ही यह जानकारी छात्रों तक पहुंची, वे भावुक हो गए और आक्रोश में आकर स्कूल से बाहर निकल आए. देखते ही देखते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पर बैठ गए और रास्ता जाम कर दिया. छात्रों का आरोप है कि शिक्षक प्रहलाद लंबे समय से विद्यालय में पढ़ा रहे थे और पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के मार्गदर्शन में भी अहम भूमिका निभा रहे थे.
शिक्षक के तबादले से नाराज हुए विद्यार्थीविद्यार्थियों का कहना है कि शिक्षक प्रहलाद न केवल पढ़ाई में मदद करते थे, बल्कि बच्चों को अनुशासन, खेलकूद और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी प्रेरित करते थे. ग्रामीण परिवेश के इस विद्यालय में ऐसे शिक्षक का स्थानांतरण छात्रों को स्वीकार नहीं है. छात्रों ने कहा कि जब तक तबादले का आदेश वापस नहीं लिया जाता, तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे.
शाहपुरा–कोटड़ी मार्ग पर लगा लंबा जामसड़क जाम के कारण शाहपुरा–कोटड़ी मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया. इस मार्ग से गुजरने वाले निजी वाहन, बसें और मालवाहक वाहन जाम में फंस गए. कई यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा. स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम करीब एक घंटे तक लगा रहा, जिससे आसपास के इलाकों में भी यातायात प्रभावित हुआ.
ग्रामीणों ने भी जताया समर्थनरासेड़ गांव के कई ग्रामीण भी छात्रों के समर्थन में सामने आए. ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक प्रहलाद ने गांव के बच्चों की शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. ऐसे में उनका तबादला बच्चों के भविष्य पर असर डाल सकता है. ग्रामीणों ने भी मांग की कि शिक्षक का तबादला निरस्त किया जाए या कम से कम शैक्षणिक सत्र पूरा होने तक उन्हें यहीं रखा जाए.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Location :
Bhilwara,Rajasthan
First Published :
January 10, 2026, 21:23 IST
homerajasthan
शिक्षक प्रहलाद के तबादले से छात्र नाराज, हाईवे पर बैठकर रोका ट्रैफिक!



