‘रामायण’ पर बयान देकर फंसे प्रकाश राज, FIR की आई नौबत, राम और लक्ष्मण को बताया रावण का फल चुराने वाला

Last Updated:April 17, 2026, 18:39 IST
जाने माने एक्टर प्रकाश राज इस बार ‘रामायण’ को लेकर अपने वर्जन की वजह से विवादों में हैं. अपने एक वीडियो में उन्होंने बताया कि राम-लक्ष्मण ने रावण के बगीचे से फल चुराया था, इसके बाद रावण ने उन्हें GST के साथ 2000 डॉलर देने की बात कही थी. उनके इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
ख़बरें फटाफट

प्रकाश राज के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत.
नई दिल्ली. टैलेंटेड एक्टर प्रकाश राज एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं.रामायण की एक क्रिएटिव कहानी सुनाने के बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की जा रही है. अब उनके इस बयान से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है.
प्रकाश राज का ये मामला अब कानूनी मोड़ लेता जा रहा है. सोशल मीडिया से लेकर इंडस्ट्री तक इस बयान पर लोगों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है. प्रकाश राज के इस बयान के बाद विवाद छिड़ गया है. उन्होंने अपने इस बयान में रामायण की कहानी को लेकर बात की है. अब उनके इस मामले के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है. उनके इस बयान से लोगों के बीच बहस छिड़ गई है.
रामायण को लेकर कही बड़ी बात
दरअसल, ये सारा मामला जनवरी का है, जब प्रकाश राज ने ‘रामायण’ को लेकर एक ऐसी कहानी सुनाई है, जिसे लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है. ये पहली बार नहीं है, प्रकाश राज अक्सर अपने बेबाक और विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. एक्टर ने ‘रामायण’ की कहानी का जिक्र करते हुए बताया कि राम-लक्ष्मण ने रावण के बगीचे से फल चुराया था. इस वजह से प्रकाश राज के खिलाफ क्रिमिनल कंप्लेंट भी दर्ज हो गई है. उन्होंने केरला लिटरेचर फेस्टिवल में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि राम और लक्ष्मण फल खा रहे होते हैं, तभी शूर्पणखा और रावण वहां आ जाते हैं. शूर्पणखा नाराज होकर कहती है कि ये हमारे फल खा रहे हैं, लेकिन रावण उसे शांत करते हुए कहता है कि उन्हें भूख लगी है, पहले खाने दो, बाद में बात करेंगे.
रामायण को दिया मॉर्डन ट्विस्ट
अपनी बात रखने के बाद उन्होंने कहानी में मॉर्डन ट्विस्ट डालते हुए कहा कि भीराम कहते हैं कि उन्होंने रावण के खेत के फल खाए हैं, इसलिए वो पैसे देंगे. इसके बाद शूर्पणखा 2000 डॉलर और GST की मांग करती है. लेकिन राम और लक्ष्मण कहते हैं कि उनके पास पैसे नहीं हैं. इसके बाद रावण कहता है जो फल खाए हैं, उनके बोकर पेड़ उगाओ और फिर लौट जाओ.
बता दें कि उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसके बाद से उन्हें लेकर विवाद भी बढ़ गया है. वकील अमिता सचदेवा ने 16 अप्रैल को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.उन्होंने आरोप लगाया है कि ये बयान जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जारी किया गया है. अब भगवानों और सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे.इसके बाद इस मामले में आपराधिक केस भी दर्ज किया गया है, हालांकि इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. वहीं, अभी तक प्रकाश राज या उनकी लीगल टीम की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
About the AuthorMunish Kumar
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 17, 2026, 18:38 IST



