Rajasthan

कोटा JK लोन अस्पताल में जुड़वा बच्चों की डिलीवरी के बाद मां की मौत, ये था असली कारण

Last Updated:August 11, 2026, 22:25 IST

Kota News : कोटा के जेके लोन अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के कुछ घंटे बाद प्रसूता करीना की मौत हो गई. डिलीवरी के 10 घंटे बाद तबीयत बिगड़ी, उल्टी फेफड़ों में जाने से चली गई जान. प्रसूता की अचानक मौत की खबर सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बन गई. वहीं, परिवार के लिए भी यह बेहद दुखद स्थिति रही, क्योंकि कुछ घंटे पहले ही घर में जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशी आई थी.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideकोटा JK लोन अस्पताल में जुड़वा बच्चों की डिलीवरी के बाद मां की मौत, ये था कारणZoomजुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल में हड़कंप

कोटा. जेके लोन अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के कुछ घंटे बाद एक प्रसूता की मौत से हड़कंप मच गया. कैथून निवासी 25 वर्षीय करीना ने सोमवार शाम सीजेरियन डिलीवरी से एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया था. दोनों बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं, लेकिन डिलीवरी के करीब 10 घंटे बाद अचानक करीना की तबीयत बिगड़ गई और डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी.

करीना की सोमवार शाम जेके लोन अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी हुई थी. इस दौरान उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. एक बेटा और एक बेटी पैदा हुए और अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दोनों की हालत ठीक है. डिलीवरी के बाद करीना की तबीयत शुरू में सामान्य बताई गई. लेकिन करीब 10 घंटे बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी. इस दौरान उसका बीपी बढ़ गया और उसे दौरे आने लगे. इसके साथ ही उसे उल्टी भी हुई. हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया.

उल्टी फेफड़ों में जाने से हालत बिगड़ीअस्पताल प्रबंधन के मुताबिक करीना को उल्टी हुई और यह उल्टी फेफड़ों में चली गई. इसके बाद उसकी हालत तेजी से खराब हो गई. डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन करीब 10 मिनट के भीतर ही उसकी मौत हो गई. प्रसूता की अचानक मौत की खबर सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बन गई. वहीं, परिवार के लिए भी यह बेहद दुखद स्थिति रही, क्योंकि कुछ घंटे पहले ही घर में जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशी आई थी.

पहले भी हो चुकी थी सीजेरियन डिलीवरीअस्पताल प्रबंधन की ओर से करीना की पिछली डिलीवरी को लेकर भी जानकारी दी गई है. बताया गया कि करीना की पहले भी सीजेरियन डिलीवरी हो चुकी थी. दोनों डिलीवरी के बीच अंतर कम था. अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक कम अंतराल में दो सीजेरियन डिलीवरी होना भी एक अहम बात रही. इसके अलावा प्रबंधन ने करीना के एंटीनेटल चेकअप यानी गर्भावस्था के दौरान होने वाली नियमित जांच कम होने की जानकारी भी दी है.

डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश कीतबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने करीना को बचाने के लिए तुरंत प्रयास किए. लेकिन उसकी हालत बहुत तेजी से बिगड़ी. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उल्टी के फेफड़ों में चले जाने के बाद स्थिति गंभीर हो गई और करीब 10 मिनट में उसकी मौत हो गई. फिलहाल इस घटना के बाद अस्पताल में प्रसूता की मौत को लेकर चर्चा बनी हुई है. परिवार के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि करीना की मौत के बाद उसके नवजात जुड़वा बच्चों की देखभाल कैसे होगी. हालांकि अस्पताल की जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे फिलहाल स्वस्थ हैं. करीना की मौत का मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उसने डिलीवरी के बाद कुछ समय तक सामान्य स्थिति में रहने के बाद अचानक दम तोड़ दिया. एक तरफ घर में बेटे और बेटी के जन्म की खुशी थी, वहीं कुछ ही घंटे बाद परिवार में मातम पसर गया.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंFirst Published :

August 11, 2026, 22:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj