लिवर को बीमारियों से कैसे बचाएं? आयुष मंत्रालय के बताए आसान उपाय, डाइट में शामिल करें ये फल-पत्ते

Last Updated:April 18, 2026, 03:01 IST
Healthy Foods For Liver: आज के समय में लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में आयुष मंत्रालय आयुर्वेदिक खानपान और सही जीवनशैली अपनाने की सलाह देता है. डाइट में यहां बताए गए फलों और पत्तों को शामिल करके आप अपने लिवर को काफी हद तक बीमारियों से बचाकर रख सकते हैं.
ख़बरें फटाफट

लिवर हमारे शरीर का बहुत जरूरी अंग है. यह खून को साफ करने, पाचन को बेहतर बनाने और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है. लेकिन आजकल की तेज और गलत जीवनशैली, बाहर का तला-भुना खाना और अनियमित दिनचर्या लिवर को नुकसान पहुंचा रही है.
लिवर की सेहत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ खास फल और पत्ते लिवर को स्वस्थ रखने में बहुत मददगार होते हैं. आंवला से लेकर पपीता तक कई चीजें लिवर के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं.
आयुष मंत्रालय के बताए आसान उपायआयुष मंत्रालय के अनुसार, आयुर्वेदिक खानपान और सही जीवनशैली अपनाकर लिवर को मजबूत बनाया जा सकता है. विश्व लिवर दिवस पर भी लोगों को प्राकृतिक और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी जा रही है. फलों और पत्तों को रोजाना की डाइट में शामिल करना चाहिए. इन्हें आप ताजा खा सकते हैं, जूस बनाकर पी सकते हैं या सलाद में शामिल कर सकते हैं.
लिवर के लिए हेल्दी फल
आंवला– आंवला लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो लिवर को साफ करने में मदद करते हैं. आंवला या इसका जूस नियमित लेने से लिवर स्वस्थ रहता है.
पपीता– पपीता पाचन को मजबूत करता है और शरीर से विषैले तत्व निकालने में मदद करता है. यह लिवर की सूजन को कम करने में भी सहायक है.
अनार– अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और खून को साफ रखने में मदद करते हैं.
अंगूर– अंगूर लिवर को डिटॉक्स करने और सूजन कम करने में उपयोगी होते हैं.
संतरा और नींबू– ये फल विटामिन C से भरपूर होते हैं. सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से लिवर की सफाई में मदद मिलती है.
ये पत्ते भी फायदेमंदकुछ पत्ते भी लिवर के लिए बहुत लाभकारी हैं. ऐसा ही एक पत्ता है माकोय के पत्ते. ये लिवर की सूजन और समस्याओं में राहत देते हैं. आयुर्वेद में इन्हें प्राकृतिक लिवर टॉनिक माना जाता है. वहीं मोरिंगा के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर को डिटॉक्स करने के साथ लिवर को मजबूत बनाते हैं.
इन बातों का रखें ध्यानतला-भुना खाना, जंक फूड और शराब से दूरी रखना जरूरी है. नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद भी लिवर के लिए बहुत जरूरी हैं. इस तरह सही खानपान और प्राकृतिक चीजों का सेवन करके लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है.
About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
April 18, 2026, 03:01 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



