Rajasthan

महिला कांस्टेबल पुष्पा का कमाल! ड्यूटी के साथ जीते 3 मेडल, हजारों महिलाओं को सिखाई आत्मरक्षा

Last Updated:April 18, 2026, 08:33 IST

Constable Pushpa Saini Success Story: अलवर की महिला कांस्टेबल पुष्पा सैनी ने ड्यूटी के साथ खेल में शानदार प्रदर्शन कर मिसाल पेश की है. जयपुर में हुई 21वीं रेंज स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने हाई जंप में गोल्ड, 5000 मीटर में सिल्वर और जैवलिन में ब्रॉन्ज मेडल जीता. बिना कोच के अभ्यास कर यह सफलता हासिल की. साथ ही वह महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान भी चला रही हैं, जिसमें हजारों महिलाओं को ट्रेनिंग दी गई है. उनकी उपलब्धि से पुलिस विभाग और जिले का नाम रोशन हुआ है.

ख़बरें फटाफट

अलवर: व्यस्त ड्यूटी के बीच भी महिला पुलिस कांस्टेबल ने खेल के प्रति जुनून नहीं छोड़ा. अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए वह समय निकालकर नियमित रूप से प्रैक्टिस कर रही हैं, जिससे उनकी लगन और अनुशासन साफ झलकता है. जयपुर में आयोजित 21वीं रेंज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खैरथल तिजारा जिले से 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया और दो खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीता है. जिसमें खैरथल पुलिस लाइन में कांस्टेबल गुलशन सहित किशनगढ़बास थाने में कार्यरत महिला कांस्टेबल पुष्पा सैनी ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है. जयपुर में 21वीं रेंज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई जंप में गोल्ड मेडल, 5000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल और जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता.

जयपुर रेंज में आयोजित प्रतियोगिता में अलवर जिले के नौगांव इलाके की रहने वाली 2018 बैच से भर्ती पुष्पा सैनी अभी किशनगढ़ बास थाना में तैनात है. उन्होंने बताया कि शुरू से ही उन्होंने फिजिकल एक्टिविटी करने में रुचि है. इस दौरान रेगुलर एक्सरसाइज करती रही है. इस दौरान 21वीं रेंज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खैरथल तिजारा जिले का प्रतिनिधित्व गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिला पुलिस और परिवार का नाम रोशन किया. उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि को उन्होंने बगैर कोच के अभ्यास कर हासिल किया है. इस उपलब्धि पर डीजीपी राजेश शर्मा, एडीजी एस. सेंगाथिर और आईजी राहुल प्रकाश ने उन्हें सम्मानित किया.

पुष्पा सैनी ने कोच उपलब्ध कराने का किया आग्रह

उन्होंने बताया कि कोई भी खेलकूद प्रतियोगिता हो उसमें बगैर अभ्यास के गेम खेलना काफी मुश्किल होता है. उन्होंने बताया कि राजस्थान के विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों की अच्छी प्रैक्टिस थी. जहां पर अन्य जिले के पुलिस खिलाड़ियों के लिए कोच की व्यवस्था थी. ऐसे में उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों से मांग की कि अगर खैरथल तिजारा जिले में भी विभिन्न खेलों के कोच पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराए जाएं और कम से कम 2 घंटे गेम खेलने के लिए इच्छुक पुलिसकर्मियों को दिया जाए तो काफी सहूलियत होगी. उन्होंने बताया कि जो टीम में गेम होते हैं जैसे खो-खो, कबड्डी, बास्केटबाल, वालीबाल की महिला टीम बनाएं बनाई जाए तो खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले के लिए ट्रॉफी लाने का काम कर सके हैं.

महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान भी चलातीं है पुष्पा

इसके अलावा पुलिसकर्मी पुष्पा सैनी अपने कर्तव्यों के साथ-साथ समाज में महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान चला रही हैं. वर्तमान में किशनगढ़ बास थाने में तैनात पुष्पा सैनी, अपनी सहयोगी शीला मीणा के साथ मिलकर खैरथल-तिजारा जिले में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखा रही हैं. दोनों पुलिसकर्मियों ने अब तक करीब 15 से 20 हजार महिलाओं और लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया है. यह प्रशिक्षण स्कूलों, कॉलेजों, सोसाइटी और विभिन्न कंपनियों में आयोजित किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं.

महिलाओं को देती हैं जागरूक रहने की सीख

खैरथल, भिवाड़ी, किशनगढ़ बास और मुंडावर थाना क्षेत्रों में लगातार शिविर लगाकर महिलाओं को न सिर्फ आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जा रहे हैं, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है. इस दौरान पोक्सो एक्ट सहित महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है. महिला पुलिसकर्मियों की इस पहल से क्षेत्र में महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Rajasthan

First Published :

April 18, 2026, 08:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj