Rajasthan

इरादे मजबूत हों तो जीत पक्की! नवनीत शर्मा ने RAS में तीसरी रैंक पाकर दिखाया कैसे बदलती है किस्मत

Last Updated:April 18, 2026, 18:43 IST

RAS Result 2024: भीलवाड़ा के एक प्रतिभाशाली युवा ने टॉप-3 में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता कड़ी मेहनत, सही रणनीति और निरंतर अभ्यास का परिणाम है. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा और नियमित पढ़ाई के साथ समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया. परिवार और शिक्षकों के सहयोग ने भी उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह कहानी अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा:  मजबूत इरादे और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण हो तो सफलता दूर नहीं रहती. भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा निवासी नवनीत शर्मा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस परीक्षा 2024 में पूरे प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया. उनकी यह उपलब्धि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है. रिज़ल्ट आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल हैं. और उन्होंने ढोल नगाड़ों पर जमकर डांस भी किया हैं. उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व परिवार को दिया हैं. खास बात यह है कि उन्होंने पिछले वर्ष मिली 87वीं रैंक को सुधारते हुए इस बार टॉप-3 में जगह बनाई हैं.

24 वर्षीय नवनीत वर्तमान में अजमेर स्थित आरआरटीआई में राजस्व विभाग के डब्ल्यूआर पद पर प्रशिक्षण ले रहे हैं. वर्ष 2023 की परीक्षा में उन्हें 87वीं रैंक मिली थी, लेकिन उन्होंने खुद को और बेहतर साबित करने का लक्ष्य तय किया. प्रशिक्षण के साथ-साथ उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया.

राजस्थान में तीसरी रैंक हासिल करने वाले नवनीत शर्मा ने बताया कि मेरी प्राथमिकता हमेशा राज्य के नागरिकों की सेवा ही रहेगी. यह मुकाम हासिल करने के लिए मैंने असीम मेहनत की है. 2022 से ही मैं तैयारी कर रहा था. इससे पहले मैंने 2023 में 87 वी रैंक हासिल की थी इसके बाद मैं यहां पर अजमेर में तहसीलदार की तैयारी कर रहा हू. आज के युवा नशे की लत के पीछे जा रहे हैं यह बिल्कुल नेगेटिव चीज है. आज के युवा यू लाइव वन्स (You lives once) की तरह चलते हैं और उसे मानते हैं. इस बात को मैं भी मानता हूं लेकिन अलग तरीक़े से कि हम एक बार ही जीते हैं लेकिन आज के युवा उन गतिविधियों को अपना रहे हैं जो हमारे समाज और माता-पिता  सही नहीं मानते हैं.

राजस्थान में रहकर ही सेवा कार्य करनामेरे लिए इसके मायने अलग है यू लीव्स वन्स,  यू लीव्स फॉर कंट्री औऱ स्टेट,  यू लीव्स फॉर पैरंट्स औऱ फेमिली हैं. हम लोग अपने परिवार के लिए भी एक बार ही जीते हैं तो हमें अपने परिवार को वो पल दे दीजिए कि वो इसे हमेशा याद रखें. और आपकी आने वाली पीढ़ियां भी हमेशा इस याद रखें.  मैंने आज तक यूपीएससी के लिए सोचा नहीं है ना मैं यूपीएससी का अभी तक फॉर्म भरा है. मुझे राजस्थान में रहकर ही सेवा कार्य करना है.

यहां तक पहुंचाने के लिए मेरा परिवार का सपोर्ट सबसे ज्यादा रहा है आज के करीब दो से ढाई साल पहले मैंने अपनी बहन को मैसेज किया था जिस समय हमारे परिवार की परिस्थितियों विपरीत चल रही थी मुझे कुछ साल का समय दीजिए मैं एक दिन जरूर यह परिस्थितियों बदल दूंगा तब से मैंने ठान लिया कि मुझे करके दिखाना है भगवान की कृपा से आज वह पल आ चुका है आज मैं उन परिस्थितियों को बदलने के काबिल हुआ हूं.

पिता राजकीय शिक्षकवनीत के पिता मुकेश शर्मा फूलियाकला क्षेत्र के खामोर में राजकीय शिक्षक हैं, जबकि माता मीनाक्षी शर्मा गृहिणी हैं. परिवार में बड़ी बहन नेहा शर्मा भी हैं. फिलहाल परिवार रामेश्वर यात्रा पर गया हुआ है. नवनीत का कहना है कि अब उनका मुख्य उद्देश्य राजस्थान की जनता की सेवा करना है और भगवान की भक्ति उन्हें आगे बढ़ने की शक्ति देती रहेगी.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

April 18, 2026, 18:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj