‘देवदास’ बनकर डायरेक्टर ने उड़ाया गर्दा, ‘बोनी-क्लाइड’ की तरह बनाई खूंखार जोड़ी, 100 करोड़ कमाने के बाद OTT पर छाई

Last Updated:October 16, 2026, 23:28 IST
तमिल सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ओटीटी पर रिलीज होते ही छा गई. फिल्म में मशहूर निर्देशक ने धमाकेदार रोल निभाया, जिसमें वामिका गब्बी उनकी प्रेमिका बनी है. फिल्म की कहानी शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के ‘देवदास’ और कुख्यात अपराधियों ‘बोनी और क्लाइड’ से प्रेरित है. हम फिल्म ‘डीसी’ की बात कर रहे हैं, जो बजट से चार गुना ज्यादा कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर छा गई. फिल्म साल 2026 में तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है.
नई दिल्ली: तमिल सिनेमा की जबरदस्त फिल्म ‘डीसी’ बीते दिनों खूब चर्चा में रही, जिसकी कहानी एक अपराधी और ऐसी सेक्स वर्कर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें जमाने ने खूब सताया. वे दो बेगुनाह लोगों की मौत के बाद भ्रष्ट पुलिस अफसरों के खिलाफ जंग छेड़ देते हैं. दर्शकों के साथ फिल्म क्रिटिक्स को बहुत पसंद आई. 25 करोड़ में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की. खास बात यह है कि फिल्म में मशहूर डायरेक्टर ने धमाकेदार डेब्यू किया है. डायरेक्टर का खूंखार अवतार देखकर दर्शक भी दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए हैं. फिल्म 16 अक्टूबर से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. (फोटो साभार: IMDb)
फिल्म ‘डीसी’ ओटीटी पर छाई हुई है, जिसमें लोकेश कनगराज, वामिका गब्बी और संजना कृष्णमूर्ति अहम किरदारों में हैं. फिल्म को अरुण मथेश्वरन ने डायरेक्ट किया है. अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है.(फोटो साभार: IMDb)
फिल्म की कहानी शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के नॉवेल ‘देवदास’ और अमेरिका के कुख्यात अपराधी ‘बोनी और क्लाइड’ से प्रेरित है. फिल्म का टाइटल ‘डीसी’, इसके अहम किरदारों ‘दास’ और ‘चंद्र’ के नामों का छोटा रूप है. (फोटो साभार: IMDb)
Add as Preferred Source on Google
‘डीसी’ 7 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स से काफी तारीफ मिली. खासकर अरुण के निर्देशन, लोकेश और वामिका गब्बी की एक्टिंग, एक्शन सीन और अनिरुद्ध के संगीत की बहुत सराहना हुई. फिल्म 100 से ज्यादा कमाकर 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक बन गई. (फोटो साभार: IMDb)
फिल्म ‘डीसी’ में देवदास नाम का एक अपराधी है जो एक छोटे से गिरोह का लीडर है. अपने उसूलों पर चलने वाला दास अक्सर उन लोगों को न्याय दिलाता है जिन्हें कानूनी सिस्टम से न्याय नहीं मिल पाता. दास ने तब अपराध की राह चुनी, जब उसने अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए अपने मामाओं को मार डाला था. उसकी मां की हत्या संपत्ति के विवाद के कारण हुई थी. इस बदले के एक्शन के बाद उसके पिता ‘मोटर मणि’ ने उसे अपने परिवार से बेदखल कर दिया था. (फोटो साभार: IMDb)
फिल्म ‘डीसी’ में आगे दिखाया गया है कि देवदास का गिरोह पुलिस के हथियारों से भरे एक काफिले को लूट लेता है. इसी बीच, एक भ्रष्ट पुलिस इंस्पेक्टर एक लोकल किसान की हत्या कर देता है, ताकि वह उस पैसे को चुरा सके जिसे किसान ने अपने बेटे की पढ़ाई के लिए रखा था. जब प्रशासन पीड़ित परिवार की मदद करने से इनकार कर देता है, तो वे दास के पास जाते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
दास बने लोकेश कनगराज उस इंस्पेक्टर का सामना करता है और उसे मार डालता है. वह किसान के परिवार से वादा करता है कि लूट में मिले पैसों से वह उनके बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाएगा. इंस्पेक्टर की मौत और हथियारों की लूट के बाद पुलिस देवदास के गिरोह को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स बनाती है. (फोटो साभार: IMDb)
दास को पार्वती नाम की एक गायिका से प्यार हो जाता है. लेकिन, दास और लॉज के मालिक के बीच किसी बात पर अनबन हो जाती है, जिसके चलते लॉज का मालिक पुलिस को दास के ठिकाने के बारे में बता देता है. पुलिस वहां छापा मारती है, जिससे अफरा-तफरी मच जाती है.आगे क्या होता है, उसे देखने के लिए आपको ओटीटी का रुख करना चाहिए. (फोटो साभार: IMDb)
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
October 16, 2026, 23:28 IST



