Rajasthan

Sanwaliya Seth Temple | Sanwaliya Seth Mandir Chadhawa

Last Updated:October 16, 2026, 10:09 IST

Sanwaliya Seth Mandir Chadhawa: मेवाड़ के मंडफिया स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इस महीने भक्तों ने आस्था की मिसाल पेश करते हुए 31 करोड़ 17 लाख रुपए से अधिक का कुल चढ़ावा अर्पित किया है. पांच चरणों में पूरी हुई भंडार की गिनती और ऑनलाइन माध्यमों से आए इस चढ़ावे में 92 किलो से ज्यादा चांदी और 930 ग्राम से अधिक सोना भी शामिल है. सांवलिया सेठ के दरबार में हर महीने आने वाला यह रिकॉर्ड दान देश-विदेश के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को दर्शाता है.

ख़बरें फटाफट

Sanwaliya Seth Chadhawa 2026: राजस्थान के प्रख्यात और लोक-आस्था के बड़े केंद्र श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों की अटूट श्रद्धा का एक नया और बड़ा आंकड़ा सामने आया है. मेवाड़ के मंडफिया स्थित भगवान सांवलिया सेठ के दरबार में इस महीने चढ़ावे के रूप में भारी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी प्राप्त हुई है. देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी होने और भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा के स्वरूप दिल खोलकर भेंट अर्पित करते हैं. मंदिर में हर महीने खुलने वाले भगवान के भंडार की गणना के बाद इस बार कुल 31 करोड़ रुपए से अधिक का चढ़ावा सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है.

श्री सांवलिया सेठ मंदिर में नकदी के साथ-साथ कीमती धातुओं का चढ़ाया जाना हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है. मंदिर के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस बार भक्तों ने भगवान के चरणों में कुल 930 ग्राम 100 मिलीग्राम सोना और 92 किलो 242 ग्राम 320 मिलीग्राम चांदी अर्पित की है. श्रद्धालुओं ने यह भेंट मुख्य दानपेटी (भंडार) और मंदिर कार्यालय के माध्यम से भगवान को समर्पित की है. राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों से आने वाले भक्त हर महीने होने वाली इस चढ़ावे की गिनती पर विशेष नजर रखते हैं.

पांच चरणों में पूरी हुई भंडार की गिनतीमंडफिया स्थित सांवलिया जी मंदिर में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन भगवान का भंडार खोला गया था. इसके बाद चढ़ावे की राशि की गिनती कड़ी सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ अलग-अलग चरणों में पूरी की गई. पांचवें और अंतिम चरण की गिनती पूरी होने के बाद भंडार का कुल हिसाब सामने आया. केवल भंडार से ही करोड़ों रुपए की नकदी प्राप्त हुई, जिसमें अंतिम चरण में अकेले 44 लाख 22 हजार 718 रुपए निकले, जबकि पांचों चरणों को मिलाकर भंडार से कुल 23 करोड़ 58 लाख 44 हजार 818 रुपए की नकद राशि प्राप्त हुई.

ऑनलाइन भेंट और मनीऑर्डर से भी आया बड़ा सहयोगमंदिर में केवल दानपेटी ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से ऑनलाइन माध्यमों से भी श्रद्धालुओं का सहयोग लगातार पहुंचता है. मंदिर के आंकड़ों के मुताबिक, ऑनलाइन भेंट और मनीऑर्डर के माध्यम से कुल 7 करोड़ 59 लाख 47 हजार 311 रुपए प्राप्त हुए हैं. भंडार से निकली नकदी और ऑनलाइन माध्यम से आई राशि को मिलाकर इस महीने कुल 31 करोड़ 17 लाख 92 हजार 129 रुपए का विशाल चढ़ावा रिकॉर्ड किया गया है. हर महीने खुलने वाले इन भंडारों के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि सांवलिया सेठ के प्रति भक्तों के मन में कितनी गहरी और अटूट आस्था है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Chittaurgarh,Chittaurgarh,Rajasthan

First Published :

October 16, 2026, 10:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj