Health

Navratri Bhog: नवरात्रि में मां दुर्गा को भोग में चढ़ाएं ये 8 चीजें, प्रसाद में खाने से सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे

आज शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिन है. इस दिन मां दुर्गा को मां स्कंदमाता के रूप में पूजा जाता है. भगवती के इस स्वरूप को पीला रंग पसंद है. इसलिए प्रसाद भी पीला ही चढ़ाया जाता है. ऐसे में मां स्कंदमाता को आप शहद, केला, पीली मिठाई का भोग लगा सकते हैं. नौ दिन तक चलने वाली मां भगवती की पूजा में लौंग से लेकर ज्वार, पान के पत्ते जैसे चीजों को अर्पित किया जाता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं, ये चीजें सिर्फ आपके पूजा को ही नहीं पूरा करती है, बल्कि देवी को प्रिय ये चीजें सेहत का खजाना भी हैं. इन चीजों से तैयार प्रसाद पाचन, रोग प्रतिरोधक क्षमता, श्वसन और तन मन दोनों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाती हैं. यहां जानें ऐसी 8 चीजों के बारे में जिसका भोग लगाने से भगवती भी प्रसन्न होती हैं और आपकी सेहत को भी फायदा पहुंचता है.

लौंगलौंग को आयुर्वेद में खास स्थान प्राप्त है. नेचुरल पेन किलर के इस्तेमाल से दांत दर्द, माइग्रेन के साथ ही मुंह की दुर्गंध और पाचन समस्याओं में भी राहत मिलती है. इसमें यूजेनॉल नामक तत्व होता है, जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्रदान करता है. यह खांसी, सर्दी-जुकाम में राहत देता है और पेट की गैस, एसिडिटी को दूर करता है. लौंग चबाने से मुंह ताजा रहता है और इम्यूनिटी बढ़ती है.

ज्वार-ज्वारे का रसज्वारे का रस आयुर्वेद में अमृत तुल्य माना जाता है. यह विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. ज्वारे का रस शरीर को अंदर से साफ कर, ब्लड शुगर कंट्रोल करता है और डायबिटीज में भी फायदेमंद है. यह पाचन सुधारता है, वजन घटाने में मदद करता है और जोड़ों के दर्द, सूजन को कम करता है। कलश स्थापना में ज्वार बेहद जरूरी होता है.

पान का पत्तायह आयुर्वेद में पाचन, श्वसन और मुंह स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है. यह एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है, जो बैक्टीरिया से लड़ता है और मुंह की दुर्गंध दूर करता है. पान का पत्ता कब्ज, एसिडिटी और खांसी में राहत देता है. इसमें विटामिन सी और कैल्शियम होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है. देवी को प्रिय यह पत्ता स्वास्थ्य के लिए वरदान है. कात्यायनी देवी की आराधना पान मुंह में रखकर की जाती है. नौ दुर्गा के साथ ही दस महाविद्याओं को भी पान अति प्रिय है.

किशमिश देवी को प्रिय किशमिश आयुर्वेद में रक्त शोधक और बलवर्धक मानी जाती है. यह आयरन से भरपूर होती है, जो एनीमिया दूर करती है और खून बढ़ाती है. किशमिश पाचन सुधारती है, कब्ज से राहत देती है और हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छी है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा चमकाते हैं और थकान मिटाते हैं.

गुड़ गुप्त नवरात्रि का पहला दिन मां काली को समर्पित होता है, जिन्हें गुड़ बेहद प्रिय है. आयुर्वेद में इसे मिठास का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है. यह आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम से युक्त होता है, जो एनीमिया रोकता है और हड्डियां मजबूत करता है. गुड़ पाचन सुधारता है, कब्ज दूर करता है और श्वसन समस्याओं में लाभ देता है. यह शरीर को गर्म रखता है और डिटॉक्स करता है. इसके सेवन से पीरियड्स की समस्याओं में भी राहत मिलती है.

तिलआयुर्वेद में इसे वात दोष शांत करने वाला और पोषक माना जाता है. ये कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियां मजबूत करता है और ऑस्टियोपोरोसिस रोकता है. तिल त्वचा, बालों के लिए अच्छा है और इम्यूनिटी बढ़ाता है. ये जोड़ों के दर्द में राहत देता है और ऊर्जा प्रदान करता है. काला और सफेद दोनों तिल सेहत के लिए लाभदायी माने जाते हैं.

इलायची आयुर्वेद में त्रिदोष शांत करने वाली मानी जाती है. ये पाचन सुधारती है, गैस और ब्लोटिंग दूर करती है. इलायची मुंह ताजा रखती है, श्वसन तंत्र को साफ करती है और खांसी में राहत देती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और हृदय स्वास्थ्य बनाए रखते हैं.

शहद आयुर्वेद में शहद या मधु को भी अमृत तुल्य माना जाता है. इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. ये कफ दोष संतुलित करता है, खांसी, गले की खराश, सर्दी-जुकाम में राहत देता है. घाव जल्दी भरते हैं, पाचन सुधारता है, इम्युनिटी बढ़ाता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj