Entertainment

डेब्यू के बाद हीरोइन को हीरो से हुआ प्यार, तो विलेन बन गया सुपरस्टार, तबाह कर दिया करियर

Last Updated:April 19, 2026, 19:19 IST

हीरोइन ने साल 1981 में जिस हीरो के साथ डेब्यू किया था, असल जिंदगी में भी उसके प्यार में पड़ गईं. दोनों के अफेयर के किस्से बॉलीवुड गलियारों में सुनाई देने लगे. फिल्ममेकर्स ने मौके की नजाकत को भांपते हुए उन्हें अपनी फिल्मों में मौके दिए. मगर दोनों की लव स्टोरी में विलेन बनकर एक सुपरस्टार ने एंट्री की और हीरोइन को फिल्मों से निकालना शुरू कर दिया. वह सुपरस्टार, हीरो के पिता थे जो हीरोइन के साथ अपने बेटे की शादी के खिलाफ थे. हीरोइन को जिंदगी में फिर वो हमसफर मिला जो उनकी रील ‘लव स्टोरी’ से भी अच्छा साबित हुआ.

नई दिल्ली: ‘जो होता है अच्छे के लिए होता है’ यह मशहूर कहावत एक हीरोइन की लव स्टोरी पर सटीक बैठती है, जिसे मनचाहा प्यार तो नहीं मिल पाया, लेकिन जो मिला वह किसी फिल्मी लव स्टोरी से ज्यादा रोमांटिक और अजीज बन गया. एक एक्ट्रेस की रियल लव स्टोरी जितनी रोमांटिक थी, उतनी उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म की कहानी भी नहीं थी. उन्होंने जिस स्टारकिड के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था, वे उसी के प्यार में पड़ गई थीं. जब फिल्ममेकर्स को दोनों की लव स्टोरी के बारे में पता चला, तो वे उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए अप्रोच करने लगे. मगर हीरो के पिता विलेन बनकर हीरोइन को हर फिल्म से निकालने लगे. हीरोइन ने सालों बाद अपनी अधूरी प्रेम कहानी और शादी पर खुलकर बात की. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

हम हीरोइन विजेता पंडित की बात कर रहे हैं, जिन्होंने 1981 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लव स्टोरी’ से कुमार गौरव के साथ डेब्यू किया था. वे मानती हैं कि उनकी असल जिंदगी की मोहब्बत पर्दे वाली लव स्टोरी से कहीं ज्यादा गहरी और मुकम्मल थी. वे अपने पति आदेश श्रीवास्तव के साथ अपने सफर को याद करते हुए एक बेहद इमोशनल बात कही थी.

विजेता और कुमार गौरव ने फिल्म ‘ लव स्टोरी’ के बाद असल जिंदगी में भी एक-दूसरे को दिल दिया था. इस कपल को पूरी इंडस्ट्री साथ देखना चाहती थी, लेकिन निजी और फैमिली की दिक्कतों की वजह से रिश्ता अंजाम तक नहीं पहुंच सका. फिर विजेता की जिंदगी में संगीतकार आदेश श्रीवास्तव आए, जिन्होंने उनकी दुनिया ही बदल दी. (फोटो साभार: Instagram@evergreen_.nagme)

Add as Preferred Source on Google

विजेता अपने और आदेश के रिश्ते पर बात करते हुए कहती हैं कि उनकी यह लव स्टोरी उनकी पहली फिल्म की कहानी से भी बहुत अच्छी थी. उन्होंने बताया कि उन दोनों के बीच गजब का कॉर्डिनेशन और प्यार था. दोनों का फैमिली बैकग्राउंड एक जैसा था, जिससे उन्हें एक-दूसरे को समझने में आसानी हुई. (फोटो साभार: Youtube/videograb)

विजेता और आदेश की मुलाकात अमेरिका में एक म्यूजिक शो के दौरान हुई थी. विजेता वहां अपने परिवार के साथ परफॉर्म करने गई थीं, जहां उनकी मुलाकात आदेश से हुई. संगीत का शौक और एक-जैसा बैकग्राउंड होने के कारण दोनों जल्द ही करीब आ गए. इसके बाद, आदेश ने सीधे विजेता के माता-पिता से उनका हाथ मांगा और इस तरह उनकी असली लव स्टोरी शुरू हुई.(फोटो साभार: Youtube/videograb)

विजेता पंडित ने बताया कि आदेश न सिर्फ एक महान संगीतकार थे, बल्कि एक बेहतरीन इंसान और पति भी थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक शख्स में इतनी सारी खूबियां मिलना आज के वक्त में बहुत मुश्किल है. साल 1990 में शादी के बाद विजेता ने एक्टिंग से दूरी बना ली और अपने परिवार और दो बेटों अवितेश और अविनेश के साथ खुशहाल जीवन बिताने लगीं.

आदेश श्रीवास्तव का साल 2015 में कैंसर की वजह से निधन हो गया, जिससे उनकी यह ‘हैप्पी लव स्टोरी’ एक सैड स्टोरी में तब्दील हो गई. विजेता आज भी उस दुख से उबर नहीं पाई हैं, लेकिन उनका मानना है कि आदेश आज भी उनके साथ हैं. उनकी यादें विजेता को हर पल हिम्मत देती हैं. (फोटो साभार: Youtube/videograb)

विजेता ने पुरानी यादों को बयां करते हुए बताया कि कुमार गौरव के पिता राजेंद्र कुमार के प्रति अपनी टीस भी जाहिर की. उन्होंने बताया कि राजेंद्र कुमार ने ही उन्हें गौरव के साथ आगे की फिल्मों में काम करने से रोका था. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके बीच का काम रुकने से दोनों का करियर वैसा नहीं बन पाया, जैसा बन सकता था. (फोटो साभार: Instagram@iamvijayta)

आज विजेता पंडित भले ही बड़े पर्दे से दूर हों, लेकिन आदेश श्रीवास्तव के साथ बिताए गए वो खूबसूरत साल उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी हैं. एक्ट्रेस के लिए आदेश के साथ वाला सफर भले ही छोटा रहा हो, लेकिन वह किसी भी फिल्मी कहानी या पुराने रिश्ते से कहीं ज्यादा सच्चा और कीमती था. (फोटो साभार: Instagram@iamvijayta)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 19, 2026, 19:19 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj