Business

Taj hotel-apartment in noida news: नोएडा एक्सप्रेसवे, नीचे होगा ताज होटल, ऊपर 74 लक्जरी अपार्टमेंट, 5-स्टार मिलेगी सर्विस, कौन बना रहा?

Taj Hotel and First branded serviced Apartment in Noida:  रियल एस्टेट में लक्जरी एक से एक रिकॉर्ड बना रही है. अभी तक लक्जरी, अल्ट्रा लक्जरी फ्लैट, प्रीमियम या सुपर लक्जरी अपार्टमेंट आपने सुने होंगे लेकिन नोएडा में उत्तर भारत का पहला 5 स्टार सर्विस अपार्टमेंट प्रोजेक्ट लांच किया जा रहा है. ये लक्जरी सर्विस अपार्टमेंट इसलिए भी खास होंगे क्योंकि ये नोएडा एक्सप्रेसवे पर ताज होटल के ऊपर बनाए जाएंगे और इनमें सर्विस भी ताज होटल ही देगा. ऐसे में अब घर में रहना लोगों को होटल वाली फील देगा और वह भी ताज होटल वाली.

रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी का ये संगम ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-129 में होने जा रहा है. नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे बनने जा रहा ताज होटल अभी तक का सबसे ऊंचा होटल होगा और उसके ऊपर ये ब्रांडेड सर्विस्ड अपार्टमेंट दिल्ली एनसीआर की सबसे ऊंची बिल्डिंगों में शुमार होंगे. इन्हें बनाने जा रहे गुलशन ग्रुप और इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) ने साझेदारी की घोषणा की है.

गुलशन ग्रुप के चेयरमैन गुलशन नागपाल ने hindi को बताया कि यह प्रोजेक्ट आधुनिक शहरी जीवनशैली का एक बेजोड़ नमूना होगा. ताज जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड की 5 स्टार सर्विस वाला ये प्रोजेक्ट दो मजबूत विरासतों का मेल तो होगा ही नोएडा शहर के लक्जरी सेगमेंट को अनोखी पहचान देगा. यह लक्जरी से भी कहीं ऊपर सोच का बेहतरीन नमूना होगा और लोग इसे महसूस करेंगे.

उन्होंने बताया, ‘हम इस प्रोजेक्ट में 1000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं, ताकि यह देश के सबसे खास ब्रांडेड सर्विस्ड अपार्टमेंट्स में शामिल हो सके, उम्मीद है कि यह बनने के बाद उत्तर भारत के सबसे महंगे अपार्टमेंट में भी शामिल होगा.’

वहीं, गुलशन ग्रुप की डायरेक्टर युक्ति नागपाल ने बताया, ‘यह प्रोजेक्ट हमारे विजन का आईना है, यहां हम हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट को मिलाकर लक्जरी को नए स्तर पर ले जा रहे हैं. ताज के साथ मिलकर हम भारत के सबसे ऊंचे ताज की परिकल्पना कर रहे हैं, जो देश के प्रमुख लैंडमार्क्स में शामिल हो सकता है.’

युक्ति ने कहा कि इसकी कीमत को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट का एक अपार्टमेंट 100 करोड़ की कीमत को पार कर देगा.

कहां बन रहा है ये सुपर लक्जरी प्रोजेक्ट?नोएडा के सेक्टर-129 यानि नोएडा एक्सप्रेसवे पर ताज होटल और ताज ब्रांडेड सर्विस्ड अपार्टमेंट्स प्रोजेक्ट की घोषणा की गई है.

इस प्रोजेक्ट में कितना निवेश होगा?फिलहाल इस प्रोजेक्ट में करीब 1000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जो होटल और अपार्टमेंट में और भी ग्लोबल फीचर्स जोड़ने के बाद बढ़ाया भी जा सकता है.

क्या होटल और अपार्टमेंट एक जगह होंगे?इस प्रोजेक्ट में होटल और अपार्टमेंट दोनों साथ होंगे. यह उत्तर भारत का ऐसा पहला प्रोजेक्ट होगा जिसमें नीचे के 17 फ्लोर्स पर ताज होटल और उसकी सुविधाएं होंगी. उसके ऊपर 34 मंजिलों पर 74 लक्जरी सर्विस्ड अपार्टमेंट होंगे.

सर्विस्ड अपार्टमेंट से क्या आशय है?यह उत्तर भारत का पहला ऐसा प्रोजेक्ट होगा, जिसमें अपार्टमेंटों में रहने वाले लोगों को ताज होटल 24 घंटे सर्विस देगा. जो लोग ताज होटल के ऊपर इन अपार्टमेंट में रहेंगे उन्हें जो सर्विस और सुविधाएं ताज होटल के अंदर दी जाती हैं, वही सुविधाएं घरों में भी दी जाएंगी.

इसमें क्या और सुविधाएं होगी?इसमें 3 बेसमेंट पार्किंग और 5 मल्टीलेवल कार पार्किंग की सुविधा दी गई है. इसके अलावा स्विमिंग पूल, टैरेस गार्डन, 4 लक्जरी बेडरूम के अलावा ऑफिस रूम, हेल्थ क्लब, वेलनेस सर्कल, लाउंज आदि की सुविधा होगी.

एक अपार्टमेंट की कीमत क्या होगी?इसकी कीमत को लेकर अभी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन एक अपार्टमेंट की कीमत 100 करोड़ रुपये से ऊपर होगी.

आईएचसीएल मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत छटवाल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में 150 कमरों वाला लक्जरी ताज होटल होगा और 74 ताज ब्रांडेड सर्विस्ड अपार्टमेंट्स शामिल होंगे. होटल में ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट, बार और दो स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट की सुविधा होगी. इसके अलावा 8,000 वर्ग फुट का बड़ा बॉलरूम, प्री-फंक्शन एरिया और आधुनिक मीटिंग रूम्स भी बनाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि वेलनेस और मनोरंजन के लिए स्विमिंग पूल, जिम, हेल्थ क्लब और ताज का जे वेलनेस सर्कल भी उपलब्ध होगा. वहीं, सर्विस्ड अपार्टमेंट्स लगभग 7,500 वर्ग फुट के अल्ट्रा-लक्जरी रेजिडेंस होंगे, जहां प्राइवेट रेजिडेंट्स क्लब, टेरेस गार्डन, बच्चों के खेलने की जगह, लाउंज, स्पोर्ट्स सुविधाएं और इन्फिनिटी स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj