Entertainment

रिजेक्ट होकर पहुंची डायरेक्टर के घर, हूलिया देख पत्नी हुई सन्न, 1 गाने में दिए ऐसे सीन, नजरें नहीं उठा पाए थे लोग

Last Updated:April 20, 2026, 16:54 IST

70-80 के दशक में एक ऐसी हसीना ने इंडस्ट्री में एंट्री ली, जिसके काम और खूबसूरती के खूब चर्चे थे. अपने काम को लेकर वह इतनी जुनूनी थीं कि रिजेक्ट किए जाने के बाद खुद को साबित करने पर अड़ जाती थी. एक बार तो रिजेक्ट होने के बाद ये हसीना डायरेक्टर के घर तक पहुंच गई थीं.

नई दिल्ली. वो बला की खूबसूरत हसीना, जिसने रिजेक्ट होते ही एडी चोटी तक का जोर लगाया और उस फिल्म की हीरोइन बन गई. फिल्म में एक्ट्रेस ने ऐसे ऐसे सीन दिए कि देखने वालों की नजरें ही झुक गईं. (फोटो एआई से बनाई गई है.)

वो सुंदरी कोई और नहीं, साल 1978 में आई सत्यम शिवम सुंदरम फिल्म में नजर आईं जीनत अमान हैं. उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर बोल्ड रोल ही निभाए हैं. लेकिन इस फिल्म के लिए पहले उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था.

बड़े पर्दे पर वो अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती थी. फिल्मों में उनके बोल्ड सीन देखकर तो लोग आंखें ढक लिया करते थे. साल 1978 में आई शशि कपूर की फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम में तो उन्होंने भरभर कर बोल्ड सीन दिए थे.

Add as Preferred Source on Google

दरअसल जीनत अमान काफी ग्लैमरस थीं और रोल एक गांव की लड़की का था. फिर क्या था, जीनत फिल्म में रूपा का भेस भरकर सीधा राज कपूर के घर पहुंच गईं, वहां पहुंचते ही जब राज कपूर की पत्नी ने उन्हें देखा तो वह सन्न रह गईं.

जीनत को जब राज कपूर ने इस रोल में देखा तो तुरन्त उन्हें इस रोल के लिए चुन लिया. इस फिल्म में उन्होंने गांव की लड़की रूपा का किरदार निभाया था. फिल्म में उनका कॉस्ट्यूम इतना बोल्ड था कि वह रोल आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं.

इस फिल्म में जीनत अमान ने शशि कपूर के साथ भर-भर कर बोल्ड सीन दिए. इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. खासतौर पर एक गाने में तो जीनत ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थी.

वो गाना है, सत्यम शिवम सुंदरम का ‘सैंया निकस गए, मैं ना लड़ी थी’ हिंदी सिनेमा के उन चर्चित गीतों में गिना जाता है, जिन्होंने अपने बोल और प्रस्तुति की वजह से खूब सुर्खियां बटोरीं. यह गाना उस दौर में जितना पॉपुलर हुआ, उतना ही विवादों में भी रहा.

इस हिट गाने में जीनत अमान ने पर्द पर ही टॉपलेस होकर लोगों को हैरान कर दिया था. इस सीन में लोगों के लिए थिएटर में नजरें उठाना मुश्किल हो गया था. ये गाना जीनत और शशि कपूर की सुहागरात पर फिल्माया गया है. गाने को लता मंगेशकर ने गाय है. फिल्म को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था और इसमें जीनत अमान, शशि कपूर की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 20, 2026, 16:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj