Rajasthan

राजस्थान में हाई अलर्ट! पीएम मोदी के दौरे से पहले पचपदरा में तेज हुई तैयारियां, एक्शन मोड में सीएम भजनलाल

Last Updated:April 20, 2026, 08:31 IST

PM Modi Rajasthan Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बाड़मेर के पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट का जायजा लेने पहुंचेंगे. वे बालोतरा और पचपदरा में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे. 21 अप्रैल को पीएम मोदी रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री उदयपुर के लिए रवाना होंगे. प्रशासन जनसभा की तैयारियों में जुटा है और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं. राज्य सरकार इस परियोजना को औद्योगिक विकास के बड़े कदम के रूप में देख रही है.

ख़बरें फटाफट

राजस्थान में हाई अलर्ट! पीएम मोदी के दौरे से पहले पचपदरा में तेज हुई तैयारियांZoom प्रधानमंत्री कल पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट का लोकार्पण करने आएंगे राजस्थान

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित राजस्थान दौरे को लेकर राज्य में तैयारियां तेज हो गई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग में जुटे हुए हैं और इसी सिलसिले में सोमवार को बाड़मेर दौरे पर रहेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे जयपुर से बाड़मेर के उतरलाई एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बालोतरा और पचपदरा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और अन्य तैयारियों का जायजा लेंगे.

मुख्यमंत्री शाम 4.05 बजे से 6.05 बजे के बीच पचपदरा स्थित रिफाइनरी प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद वे रात्रि विश्राम भी पचपदरा स्थित रिफाइनरी गेस्ट हाउस में ही करेंगे. अगले दिन 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं.

प्रधानमंत्री के पचपदरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रिफाइनरी के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बाड़मेर से उदयपुर के लिए रवाना होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर करीब 3 बजे उदयपुर पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इसके बाद शाम 6 बजे उनका जयपुर लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इधर, सिरोही जिले में भी प्रधानमंत्री के पचपदरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है. जानकारी के अनुसार गांवों से लोगों को जनसभा तक लाने के लिए स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. कुछ स्थानों पर विकास अधिकारियों (VDO) और बीडीओ द्वारा लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

राजस्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा यह परियोजना

बताया जा रहा है कि लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ और भोजन की व्यवस्था का हवाला देकर जनसभा में आने के लिए कहा जा रहा है. हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर ऐसी चर्चाएं सामने आ रही हैं. प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

रिफाइनरी परियोजना के उद्घाटन को लेकर राज्य सरकार इसे एक बड़े आयोजन के रूप में देख रही है, जिसके लिए सभी स्तरों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. यह परियोजना पहले कांग्रेस शासन में अटकी हुई थी, जिसे भाजपा सरकार ने गति दी. अब इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से होने जा रहा है. राज्य सरकार इसे राजस्थान के औद्योगिक विकास की दिशा में एक मील का पत्थर मान रही है.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

April 20, 2026, 08:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj