Sports

घरेलू क्रिकेट में तबाही मचाने वाले औकिब नबी, IPL में बेंच पर बैठे खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ कर सकते हैं टेस्ट डेब्यू

होमखेलक्रिकेट

रणजी में तबाही मचाने वाले अकिब अफगानिस्तान के खिलाफ कर सकते हैं टेस्ट डेब्यू

Last Updated:April 22, 2026, 07:26 IST

रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2026 के बाद अपगानिस्तान के खिलाफ भारत को एक मात्र टेस्ट खेलना है. जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज अकिब नबी को डेब्यू का मौका मिल सकता है. इसके अलावा विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे (सनराइजर्स हैदराबाद), राजस्थान के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सूथार (गुजरात टाइटंस) और पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ (गुजरात टाइटंस) को टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है, रणजी में तबाही मचाने वाले अकिब  अफगानिस्तान के खिलाफ कर सकते हैं टेस्ट डेब्यू Zoomअकिब नबी अफगानिस्तान के खिलाफ कर सकते हैं टेस्ट डेब्यू

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद फोकस रेड-बॉल क्रिकेट पर शिफ्ट हो जाएगा. भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी. जल्दी-जल्दी शेड्यूल होने के कारण कुछ ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, क्योंकि भारत के पास आगे काफी व्यस्त कार्यक्रम है. ऐसे में चयन समिति घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट टीम में मौका दे सकती है.

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज अकिब नबी (दिल्ली कैपिटल्स), विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे (सनराइजर्स हैदराबाद), राजस्थान के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सूथार (गुजरात टाइटंस) और पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ (गुजरात टाइटंस) को टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है, अगर ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज किया गया. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल और नितीश कुमार रेड्डी को भी इस एकमात्र टेस्ट के लिए मौका मिल सकता है. रेड्डी की तेज गेंदबाजी में आई तेजी को एक बड़ा पॉजिटिव माना जा रहा है.

‘स्टार खिलाड़ियों को उतारने का कोई फायदा नहीं’

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत नहीं होगा. इसी वजह से चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट अपने ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ियों को चोटिल होने का जोखिम नहीं लेना चाहेंगे. आगे का सीजन काफी चुनौतीपूर्ण है. डब्ल्यूटीसी 2025-27 के दूसरे हाफ या वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के दौरान किसी अहम खिलाड़ी के चोटिल होने से टीम को बड़ा झटका लग सकता है. जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज को आराम दिया जा सकता है.

एक सूत्र ने अंग्रेजी अखबार से कहा, “इस चयन पैनल की एक बात साफ है: ये लोग जल्दीबाजी में फैसला नहीं लेते. यह कोई राज नहीं है कि गुरनूर और मानव ने काफी प्रभावित किया है. हर्ष, औकिब और देवदत्त भी अच्छा कर रहे हैं. सब कुछ थिंक टैंक और मेडिकल टीम के बीच चर्चा पर निर्भर करेगा. पांच दिन के ऐसे मैच में जिसमें कोई डब्ल्यूटीसी अंक नहीं मिलते, अपने स्टार खिलाड़ियों को उतारने का कोई फायदा नहीं है.”

सूत्र ने आगे कहा, “टेस्ट और वनडे सीरीज के बीच बहुत कम समय है. ऐसे में फिर वही स्थिति होगी, जहां टेस्ट और वनडे के रेगुलर खिलाड़ी जैसे गिल, बुमराह, केएल राहुल और यहां तक कि रवींद्र जडेजा को एक महीने से भी कम समय में टी20 से टेस्ट और फिर वनडे फॉर्मेट में बदलना पड़ेगा. कप्तान और कोच पहले भी ऐसे शेड्यूलिंग पर अपनी राय रख चुके हैं और आखिरी फैसला उन्हीं का हो सकता है.”

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट कब होगा?

यह एकमात्र टेस्ट 6 जून से महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा. इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी, फिर भारतीय टीम यूके दौरे के लिए रवाना होगी.

About the AuthorViplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 22, 2026, 07:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj