Entertainment

Bhooth Bangla Box Office Day 7: 7वें दिन सबसे कम हुई ‘भूत बंगला’ की कमाई, 100 करोड़ क्लब से दूर है फिल्म, पहले हफ्ते इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन

Last Updated:April 24, 2026, 06:20 IST

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी का जादू एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सर चढ़कर बोल रहा है. उनकी लेटेस्ट हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार तरीके से पूरा कर लिया है. तब्बू और वामीका गब्बी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने सातवें दिन भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और 84 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. बड़े बजट की फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है.

नई दिल्ली. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर जादू बिखेर रही है. पिछले शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के एक हफ्ते बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है.

दिलचस्प बात यह है कि 19 मार्च को रिलीज हुई बड़ी फिल्म धुरंधर 2 की कड़ी टक्कर के बावजूद अक्षय कुमार की फिल्म दर्शकों को रिझाने में कामयाब साबित हो रही है. हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का लोगों को खूब पसंद आ रहा है, जिससे यह फिल्म अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल रही है. लेकिन 7वें दिन फिल्म ने सबसे कम बिजनेस किया है.

गुरुवार को ‘भूत बंगला’ ने सबसे कम 5 करोड़ का बिजनेस किया है. इस तरह हॉरर कॉमेडी मूवी की रिलीज को एक हफ्ता हो गया, लेकिन अभी तक यह भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. हालांकि, ‘भूत बंगला’ ने वर्ल्डवाइड सिर्फ तीन दिनों में ही 100 करोड़ रुपये कमा लिए थे.

Add as Preferred Source on Google

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. गुरुवार को फिल्म ने सबसे कम 5.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके साथ ही पहले हफ्ते में इसकी कुल कमाई 84.05 करोड़ तक पहुंच गई है. फिल्म को प्रीमियम शोज से 3.75 करोड़ और पहले दिन 12.25 करोड़ बटोरने के बाद शनिवार को 19 करोड़ और रविवार को 23 करोड़ का जबरदस्त कारोबार हुआ.

वर्किंग डेज में भी फिल्म की पकड़ ढीली नहीं पड़ी. सोमवार को फिल्म ने 6.75 करोड़ कमाए, वहीं मंगलवार और बुधवार को 8 करोड़ और 6.15 करोड़ का कलेक्शन रहा. गौर करने वाली बात यह है कि महज एक हफ्ते में इस फिल्म ने वरुण धवन की ‘भेड़िया’ (68.99 करोड़) और राजकुमार राव की ‘रूही’ (28.70 करोड़) जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. अब नजरें इसके दूसरे वीकेंड पर टिकी हैं.

फिल्म की कहानी का केंद्र लंदन में बसे अर्जुन (अक्षय कुमार) और उनकी बहन (मिथिला पालकर) हैं. ट्विस्ट तब आता है जब बहन को पुश्तैनी वसीयत में दादाजी का भव्य महल और करोड़ों की संपत्ति मिलती है. इसी सिलसिले में और बहन की शादी की तैयारियों के लिए अर्जुन मंगलपुर जाता है, पर वहां कदम रखते ही उसे कुछ अनहोनी का एहसास होने लगता है.

मंगलपुर में वधुसुर नाम के राक्षस का खौफ फैला है, जिसके डर से गांव में शादियां होना बंद हो गई हैं. कहा जाता है कि वह राक्षस ऐन मौके पर आकर दुल्हनों को गायब कर देता है. इस खौफनाक रहस्य के पीछे का सच क्या है और अर्जुन कैसे अपनी बहन की सुरक्षा करता है, यही फिल्म का रोमांच बढ़ाता है. सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली और काफी हद तक बढ़िया प्रतिक्रिया मिल रही है.

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी एक दशक से ज्यादा लंबे समय बाद ‘भूल भुलैया’ (2007) जैसा जादू फिर से दोहराने लौटी है. हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ का निर्देशन जहां प्रियदर्शन ने किया है, वहीं अक्षय कुमार ने एकता कपूर और शोभा कपूर के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है.

फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, जिशु सेनगुप्ता और वामिका गब्बी जैसे बेहतरीन सितारे नजर आ रहे हैं. बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म अपनी कॉमेडी और डरावने ट्विस्ट के कारण चर्चा में बनी हुई है. अक्षय और प्रियदर्शन की इस दूसरी हॉरर-कॉमेडी से फैंस को काफी उम्मीदें थीं, जिस पर फिल्म खरी उतरती दिख रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 24, 2026, 06:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj