Entertainment

‘तुम्हें जहां होना चाहिए, वहां क्यों नहीं हो?’, राजेश खन्ना ने जब पूछा सवाल, जानें गोविंदा ने दिया था कैसा जवाब

Last Updated:August 10, 2026, 09:43 IST

गोविंदा ने हाल ही में सुपरस्टार राजेश खन्ना और धर्मेंद्र से जुड़ी पुरानी यादें साझा की हैं. उनका मानना है कि इन दोनों सितारों ने कभी अपनी छवि या स्टारडम बनाने की होड़ नहीं की, बल्कि उनका नाम उनकी मेहनत और बेमिसाल एक्टिंग के दम पर बना. इसके साथ गोविंदा ने राजेश खन्ना के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा बताया. दोनों ने ‘स्वर्ग’ मूवी में साथ में काम किया था.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideराजेश खन्ना ने जब पूछ लिया ऐसा सवाल, जानें गोविंदा ने दिया था कैसा जवाबZoomगोविंदा ने राजेश खन्ना संग पहली मुलाकात का बताया किस्सा.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर ने हाल ही में राजेश खन्ना और धर्मेंद्र को लेकर बात की. उनका मानना है कि इन दोनों ही सितारों ने कभी स्टारडम या अपनी छवि बनाने के पीछे भागदौड़ नहीं की. गोविंदा के मुताबिक, उन्हें यह मुकाम लोगों के बेपनाह प्यार की बदौलत मिला, स्टारडम तो बस खुद-ब-खुद उनके पीछे चला आया. गोविंदा ने इस बात पर जोर दिया कि राजेश खन्ना और धर्मेंद्र हमेशा अपने काम पर फोकस किया और उसी के दम पर बुलंदियों को छुआ.

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा, ‘धरम जी हों या राजेश खन्ना जी, दोनों ने अपने काम की बहुत अच्छी प्लानिंग की और उसे पूरी शिद्दत से निभाया. यही वजह है कि वे इतने बड़े सितारे बने. उन्होंने कभी जानबूझकर अपनी कोई खास इमेज बनाने की कोशिश नहीं की. उनका पूरा फोकस सिर्फ एक्टिंग और काम पर रहता था और उसी काम ने आगे चलकर उनकी एक खास पहचान बना दी.’

राजेश खन्ना-गोविंदा की पहली मुलाकात का किस्सा

गोविंदा ने राजेश खन्ना को दिया था यह जवाब

इस पर बहुत ही सादगी से जवाब देते हुए गोविंदा ने कहा था, ‘काका जी, ईश्वर ने सब कुछ पहले से तय कर रखा है. उसे पता है कि किस पेड़ की ऊंचाई और सीमा कितनी होनी चाहिए और कौन-सा पेड़ कहां लगाया जाना चाहिए. हम सब तो बस इस खूबसूरत बगीचे का एक हिस्सा हैं.’ जब राजेश खन्ना ने पूछा कि क्या वह अपनी मौजूदा उपलब्धियों से खुश हैं, तो गोविंदा ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘हां, बिल्कुल’.

गोविंदा ने की धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की तारीफ

गोविंदा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘आप बताइए आपने अब तक कितने साधु, संत, महात्मा या फकीर देखे हैं? मुझे कोई एक ऐसा साधु या महात्मा दिखा दीजिए. जिसके चेहरे पर राजेश खन्ना या धर्मेंद्र जैसा तेज हो. उनके चेहरे में एक अलग ही अलौकिक आकर्षण था.’ उनका मानना है कि ईश्वर ने राजेश खन्ना और धर्मेंद्र के चरित्र और आत्मा में कुछ बेहद खास दिया था, जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया. गोविंदा कहते हैं कि मैं खुद को बेहद किस्मत वाला मानता हूं कि मुझे इन महान हस्तियों का प्यार और मार्गदर्शन मिला.’ बता दें कि राजेश खन्ना का साल 2012 में निधन हो गया था, वहीं धर्मेंद्र ने साल 2025 में दुनिया को अलविदा कहा दिया था.

‘रूपा’ फिल्म से 7 साल बाद होगा गोविंदा का कमबैक

बताते चलें कि गोविंदा पिछली बार साल 2019 में आई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे. फिल्म में उनका डबल रोल देखने को मिला था. हालांकि, उनकी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह डिजास्टर साबित हुई थी. 7 साल बाद बड़े पर्दे से दूर रहे गोविंदा अब फिल्म ‘रूपा’ के साथ एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने की तैयारी में हैं. इस फिल्म में वह कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

August 10, 2026, 09:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj