जालोर में दिनदहाड़े खौफनाक वारदात; घर में अकेली बुजुर्ग महिला की हत्या, गहने गायब

Last Updated:August 10, 2026, 10:00 IST
Jalore Crime News: जालोर जिले के जसवंतपुरा थाना क्षेत्र के बीलड़ गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग महिला फाउ देवी राजपुरोहित की हत्या कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया. वारदात के समय महिला घर में अकेली थी. पहने हुए गहने गायब होने से लूट के लिए हत्या का अंदेशा है. ग्रामीणों के आक्रोश और समझाइश के बाद रात 2 बजे पुलिस ने शव को रानीवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस की टीमें अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी हैं.
ख़बरें फटाफट
जालोर में दिनदहाड़े खौफनाक वारदात! घर में अकेली बुजुर्ग महिला की हत्या, गहने गायब
Jalore: राजस्थान के जालोर जिले के जसवंतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र स्थित बीलड़ गांव से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. दिनदहाड़े एक घर में घुसकर अज्ञात बेखौफ अपराधियों ने बुजुर्ग महिला फाउ देवी राजपुरोहित की बेरहमी से हत्या कर दी और घर में रखी नकदी व कीमती जेवरात लूटकर फरार हो गए. इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय बुजुर्ग महिला फाउ देवी घर में अकेली मौजूद थीं. उनका बेटा और पोता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे. महिला को अकेला पाकर अज्ञात अपराधियों ने घर में प्रवेश किया और बर्बरतापूर्वक उनकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने पूरे घर को खंगाला और लूटपाट की. मृतका के शरीर पर पहने हुए सोने-चांदी के कीमती गहने गायब पाए गए हैं. परिजनों और ग्रामीणों द्वारा महिला के पहने हुए आभूषण गायब होने के आधार पर लूट की नीयत से हत्या किए जाने की मजबूत आशंका जताई जा रही है.
ग्रामीणों में भारी आक्रोश, शव उठाने से किया था इनकारघटना की सूचना मिलते ही जसवंतपुरा थाना पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए. बुजुर्ग महिला की इस तरह बेरहमी से की गई हत्या की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए. वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने और अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए भाजपा नेता नारायण सिंह देवल भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग की.
रात 2 बजे पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया, जांच जारीग्रामीणों और नेताओं के साथ लंबी समझाइश के बाद देर रात मामला शांत हुआ. रात करीब 2:00 बजे पुलिस ने बीलड़ गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और एम्बुलेंस की मदद से रानीवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या व लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश में अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jalor,Jalor,Rajasthan
First Published :
August 10, 2026, 10:00 IST



