कटीले नैनो वाली हुस्नपरी, लीड एक्ट्रेस की वजह से जिसके काट दिए गए सीन, 1 गाने के चलते ताउम्र मिलती रही पहचान

Last Updated:April 24, 2026, 21:00 IST
एक्टिंग की दुनिया में कई ऐसी एक्ट्रेस रही हैं, जिन्हें ताउम्र एक ही फिल्म या एक ही गाने से पहचान मिली. खासतौर पर 90 के दशक में . उस समय कई ऐसे चेहरे सामने आए जो भले ही ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आए, लेकिन एक झलक में ही लोगों के दिलों में बस गए. उन्हीं में से एक नाम है पूनम झावर.
नई दिल्ली. पूनम झावर इंडस्ट्री का बड़ा नाम बनते-बनते रह गईं. खूबसूरती, सादगी और मासूमियत की मिसाल मानी जाने वाली एक्ट्रेस ने अपने काम से लोगों का तो दिल जीत लिया था. लेकिन किस्मत ने उनका ज्यादा साथ नहीं दिया.फिर भी अपने एक गाने से उन्हें ताउम्र पहचान मिली.
फिल्मी दुनिया में आते ही पूनम झावर ने अपने कटीले नैन-नक्श और सिंपल अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लिया. उनका लुक उस दौर की ग्लैमरस हीरोइनों से अलग था. उनमें एक सादगी थी जो सीधे दिल को छू जाती थी.
साल 1994 में आई मोहरा में अक्षय कुमार और रवीना टंडन लीड रोल में नजर आए थे. ये उस दौर की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन जैसे बड़े सितारे थे. इसी फिल्म के एक गाने में पूनम झावर भी नजर आई थीं.
Add as Preferred Source on Google
इस फिल्म से पूनम को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला. फिल्म के एक गाने ना कजरे की धार, न मोतियों के हार, तो ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ था. भले ही उनका फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन इस एक गाने ने उन्हें हमेशा के लिए पहचान दे दी. कई लोग आज भी उन्हें इसी गाने के जरिए याद करते हैं.
लेकिन इतनी पॉपुलर होने के बाद पूनम को इंडस्ट्री में वो मुकाम नहीं मिला, जिसकी वह हकदार थीं. इस फिल्म में भी जब पहले दिव्या भारती को कास्ट किया गया, तो उनके लंबे सीन थे.लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया था.
खुद पूनम ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि फिल्म में रवीना की एंट्री के बाद उनके कई सीन काट दिए गए थे. कहा जाता है कि स्क्रीन स्पेस और कहानी को ध्यान में रखते हुए उनका रोल छोटा कर दिया गया. क्योंकि वह रवीना को बीट कर रही थीं.
इसके बाद धीरे-धीरे पूनम फिल्मी दुनिया से दूर होती चली गईं. फिल्मों में ज्यादा मौके न मिलने की वजह से पूनम झावर ने देखते ही देखते एक्टिंग की दुनिया से दूर बना ली. उन्होंने कुछ और काम जरूर किए, लेकिन दोबारा ऐसी सफलता नहीं मिल पाई.
अब वह बहुत कम लेकिन फिल्मों में छोटे-छोटे रोल में नजर आने लगी हैं. परेश रावल,मिथुन की फिल्म ओएमजी में भी वह नजर आई थीं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर पूनम तहलका मचाए रखती हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 24, 2026, 21:00 IST



