Entertainment

खलनायक 2 ही नहीं पर्दे पर लौटेगी 1999 की ये बड़ी हिट? जेन-जी कर रहे हैं डिमांड, सुभाष घई बोले- स्क्रिप्ट तैयार

Last Updated:April 25, 2026, 16:44 IST

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई ने एक बार फिर उन सभी के दिलों में उम्मीद जगा दी है, जो 1999 में आई ऐतिहासिक फिल्म ‘ताल’ के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्ममेकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की है कि ‘ताल 2’ की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है.  'स्क्रिप्ट तैयार है..', खलनायक 2 ही नहीं पर्दे पर लौटेगी 1999 की ये बड़ी हिट?Zoomसुभाष घई ने 1999 में आई इस फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था.

नई दिल्ली. 90 के दशक की यादगार फिल्मों का जादू एक बार फिर लौटने की तैयारी में है. जहां खलनायक के सीक्वल की चर्चाएं तेज हैं, वहीं अब 1999 की सुपरहिट ताल को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म के निर्देशक सुभाष घई ने साफ कर दिया है कि ‘ताल 2’ की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और इसे लेकर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ पुराने फैंस ही नहीं, बल्कि जेन-जी दर्शक भी इस क्लासिक को फिर से बड़े पर्दे पर देखने की मांग कर रहे हैं.

साल 1999 में रिलीज हुई ताल हिंदी सिनेमा की उन फिल्मों में गिनी जाती है, जिन्होंने संगीत, रोमांस और विजुअल स्टाइल के मामले में नया बेंचमार्क सेट किया. सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. अब, इस क्लासिक फिल्म के सीक्वल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. 81 साल के फिल्ममेकर ने हाल ही में एचटी सिटी को दिए एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की है कि ‘ताल 2’ की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है.

जेन-जी कर रहे हैं डिमांड

उन्होंने बताया कि पिछले 15 सालों से उनसे इस फिल्म के सीक्वल को लेकर सवाल पूछा जा रहा है. उनका कहना है कि ‘ताल’ की एनर्जी आज भी इतनी मजबूत है कि Gen-Z दर्शक भी इसे पसंद करते हैं और इसके नए पार्ट की मांग कर रहे हैं. सुभाष घई के मुताबिक, फिल्म का विषय जितना आसान लगता है, उसे बनाना उतना ही मुश्किल है. उन्होंने साफ कहा कि ‘ताल 2’ बनाने के लिए ‘प्योरिटी’ यानी शुद्धता सबसे जरूरी है.

सादगी और फ्रेशनेस की वजह से हिट रही फिल्म

उनका मानना है कि पहली फिल्म की सफलता का एक बड़ा कारण उसकी सादगी और फ्रेशनेस थी. उस समय ऐश्वर्या राय बच्चन और अक्षय खन्ना इंडस्ट्री में अपेक्षाकृत नए थे, जिसकी वजह से उनके किरदारों में मासूमियत नजर आई. वहीं अनिल कपूर पहले से स्टार थे और फिल्म में भी उनका वही स्टारडम दिखाया गया.

इस फिल्म के सभी गाने हिट थे.

कास्टिंग को लेकर कही ये बात

कास्टिंग को लेकर भी सुभाष घई ने अहम बात कही. उन्होंने माना कि उनकी जिन फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, उनकी एक बड़ी वजह गलत कास्टिंग रही. ऐसे में ‘ताल 2’ के लिए सही कलाकारों का चयन सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी. इंटरव्यू के दौरान सुभाष घई ने हालिया फिल्म ‘सैयारा’ की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसके नए चेहरे थे, जिनकी मासूमियत और एनर्जी दर्शकों को पसंद आई. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘ताल 2’ के लिए वही कास्ट जरूरी नहीं है. उनका कहना है कि किरदारों के हिसाब से नए चेहरे चुने जाएंगे, ताकि कहानी में ताजगी बनी रहे.

पोस्ट शेयर कर किया था ये इशारा

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा था – शांति या जुनून? लौकिक या कॉस्मेटिक? आंतरिक या बाहरी? क्या हम आज ताल 2 बना सकते हैं? यह सवाल मेरे मन में है.’ उन्होंने यह भी कहा था कि ताल एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें न कोई विलेन था, न सेक्स, न हिंसा. फिलहाल, ‘ताल 2’ को लेकर आधिकारिक घोषणा भले ही बाकी हो, लेकिन स्क्रिप्ट लगभग तैयार होने की खबर ने फैंस के बीच उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है. सिनेमाप्रेमियों को इंतजार है कि यह क्लासिक फिल्म कब फिर से बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरेगी.

About the AuthorShikha Pandey

शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

April 25, 2026, 16:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj