Rajasthan

गर्मी में देसी ठंडक, कांजी बड़ा का करारा स्वाद, एक प्लेट में सुकून और पाचन का जबरदस्त कॉम्बो

होमफोटोलाइफ़फूड

गर्मी में देसी ठंडक, कांजी बड़ा का स्वाद, एक प्लेट में सुकून और पाचन का कॉम्बो

Last Updated:April 26, 2026, 11:54 IST

Bharatpur Kanji Bada : गर्मियों में ठंडक और पाचन के लिए कांजी बड़ा बेहतरीन देसी व्यंजन है. भरतपुर में इसका खट्टा-तीखा स्वाद लोगों की पहली पसंद है. सरसों, जीरा और मसालों से बना इसका पानी शरीर को ठंडा रखता है और पेट की समस्याओं में राहत देता है. यह स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है.

गर्मियों का मौसम आते ही लोग अपने खान-पान में ऐसे व्यंजनों को शामिल करना पसंद करते हैं. जो शरीर को ठंडक दें और पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखें इसी कड़ी में पारंपरिक व्यंजन कांजी बड़ा एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है. खासतौर पर भरतपुर क्षेत्र में कांजी बड़े का स्वाद लोगों की पहली पसंद माना जाता है. खट्टे-तीखे स्वाद से भरपूर यह व्यंजन न केवल स्वाद बढ़ाता है.

बल्कि पेट से जुड़ी कई समस्याओं में भी राहत दिलाने में सहायक होता है. कांजी बड़े की खासियत इसके प्राकृतिक मसालों में छिपी होती है. इसमें इस्तेमाल डालने वाली सरसों, लाल मिर्च, जीरा , पुदीना, काला नमक, इमली, और कई प्रकार के मसाले इसमें डाले जाते हैं. ये मसाले पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं. यही कारण है कि यह व्यंजन गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पेट को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.

कांजी बड़े बनाने के लिए सबसे पहले बड़े तैयार किए जाते हैं. इसके लिए मूंग दाल या उड़द दाल को 5 से 6 घंटे तक पानी में भिगोकर रखा जाता है. इसके बाद दाल को पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार किया जाता है.इस पेस्ट में हल्का नमक मिलाकर अच्छे से फेंट लिया जाता है. ताकि बड़े नरम और फूले हुए बनें अब कढ़ाही में तेल गरम कर छोटे-छोटे बड़े तल लिए जाते हैं और उन्हें हल्का सुनहरा होने तक पकाया जाता है.

Add as Preferred Source on Google

अब बारी आती है कांजी पानी तैयार करने की इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी लिया जाता है. जिसमें पिसी हुई काली सरसों, लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा और थोड़ा सा हींग मिलाया जाता है. इस मिश्रण को अच्छी तरह घोलकर रखा जाता है. जिससे इसमें हल्की खटास आ जाए और यह प्राकृतिक रूप से तैयार हो सके जब कांजी अच्छी तरह खट्टा हो जाए तब उसमें पहले से तैयार बड़े डाल दिए जाते हैं.

बड़े इस पानी को सोख लेते हैं और उनका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. फिर चटपटे पानी के साथ बड़े परोसा जाता है. जो गर्मी में बेहद सुकून देने वाला होता है. कांजी बड़े सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होते हैं. इसका चटपटा पानी पाचन तंत्र को मजबूत करता है.और गैस, अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है. साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है.

इस तरह कांजी बड़ा गर्मियों में एक ऐसा देसी व्यंजन है. जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन संतुलन पेश करता है. अगर आप भी इस गर्मी कुछ ठंडा चटपटा और हेल्दी खाना चाहते हैं. तो कांजी बड़े को अपने आहार में जरूर शामिल करें जो खाने में काफी अच्छा और फायदेमंद का होता है. जो आसानी से घर पर बनाया जा सकता है.

First Published :

April 26, 2026, 11:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj