Rajasthan

Jodhpur Crime News: जोधपुर में सिकलीगर गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, चार मकानों में नकबजनी का खुलासा

Last Updated:August 26, 2026, 11:09 IST

जोधपुर में माता का थान थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिकलीगर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपी चोरी की बाइक से सुनसान मकानों की रेकी कर नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते थे. पूछताछ में दो बाइक चोरी और चार मकानों के ताले तोड़ने की वारदातों का खुलासा हुआ है.सीसीटीवी से खुला राज, जोधपुर में सिकलीगर गैंग के तीन सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ेZoom

जोधपुर. शहर में वाहन चोरी और नकबजनी की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए माता का थान थाना पुलिस ने सिकलीगर गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में दो मोटरसाइकिल चोरी करने के साथ ही शहर में चार मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है. पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है.

मामला 24 अगस्त का है, भदवासिया निवासी अनिल मौर्य ने माता का थान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 5:38 बजे उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल का ताला तोड़कर तीन युवक बाइक चोरी कर ले गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में तीन युवक बाइक चोरी करते हुए नजर आए.

सीसीटीवी और तकनीकी जानकारी से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के साथ तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की. इसके लिए शहर के होटल, सराय और धर्मशालाओं में भी चेकिंग अभियान चलाया गया. जांच के दौरान पुलिस को मध्यप्रदेश के धार जिले के रहने वाले तीन संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोमी सिकलीगर (28), बादलसिंह (30) और विनोदसिंह (26) को दस्तयाब कर पूछताछ की. पूछताछ में तीनों ने वाहन चोरी और नकबजनी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की.

चोरी की बाइक से करते थे मकानों की रेकी

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की बाइक का इस्तेमाल सुनसान इलाकों में घूमने और बंद मकानों की रेकी करने के लिए करते थे. मौका देखकर मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था. वारदात के बाद आरोपी चोरी की बाइक को किसी सुनसान स्थान पर छोड़ देते और दूसरे शहर की ओर निकल जाते थे, ताकि पुलिस को उनके ठिकाने तक पहुंचने में परेशानी हो.

अन्य वारदातों का पता लगाने में जुटी पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों से शहर में हुई अन्य वाहन चोरी और नकबजनी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान गैंग से जुड़ी अन्य वारदातों और संभावित साथियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है. पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और उनके संपर्कों की भी जांच कर रही है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

August 26, 2026, 11:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj