Rajasthan

भाग्यवर्धन ने नेशनल शूटिंग के लिए किया क्वालीफाई, परिवार और शहर में खुशी की लहर

Last Updated:April 26, 2026, 16:53 IST

Kota Shooter Bhagya Vardhan: कोटा के युवा प्रतिभाशाली शूटर भाग्यवर्धन ने नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर शहर का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है. भाग्यवर्धन ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया और हर चुनौती का डटकर सामना किया. इस सफलता के पीछे उनके परिवार और कोच का भी अहम योगदान रहा है, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया. अब भाग्यवर्धन की नजरें नेशनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने पर टिकी हैं. उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ युवाओं के लिए प्रेरणा है.

ख़बरें फटाफट

कोटा. कोटा के प्रतिभाशाली युवा शूटर भाग्यवर्धन सिंह शक्तावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर शहर का नाम रोशन किया है. जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भाग लेते हुए उन्होंने 310 के न्यूनतम क्वालीफाइंग स्कोर के मुकाबले 332 अंक हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई. अब वे देहरादून में प्रस्तावित नेशनल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

महज 15 साल की उम्र में राज्य स्तर पर अपनी मजबूत छाप छोड़ना और नेशनल तक पहुंचना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और एकाग्रता का परिणाम है. जयपुर में देशभर से आए कई राज्यों के शूटरों के बीच भाग्यवर्धन ने आत्मविश्वास के साथ सटीक निशाने साधे और शानदार स्कोर के साथ नेशनल का टिकट हासिल किया.

उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीभाग्यवर्धन सिंह शक्तावत कोटा के सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माला रोड के कक्षा 10 के छात्र हैं. उनकी इस उपलब्धि पर पिता चंदन सिंह शक्तावत, दादा बुद्धराज सिंह शक्तावत सहित पैतृक गांव गोयंदा और पूरे कोटा में खुशी की लहर है. सभी ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. वे लंबे समय से टेन एक्स शूटिंग एकेडमी में कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं.

दरअसल, भाग्यवर्धन की इस सफलता की शुरुआत बचपन में टीवी पर इंटरनेशनल शूटिंग प्रतियोगिताएं देखने से हुई. धीरे-धीरे यह रुचि जुनून में बदल गई और उन्होंने तय किया कि वे इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाएंगे. इसके बाद उन्होंने प्रोफेशनल ट्रेनिंग शुरू की और लगातार अभ्यास से खुद को निखारा.

भविष्य में इसे और बेहतर करने का लक्ष्य रखते हैंउनका दैनिक रूटीन बेहद अनुशासित है. सुबह 7 बजे स्कूल जाने के बाद वे दोपहर 2 बजे घर लौटते हैं, फिर एक घंटे आराम कर शाम 4 बजे से 7 बजे तक अकादमी में नियमित प्रैक्टिस करते हैं. इसी समर्पण और मेहनत का नतीजा है कि वे लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. भाग्यवर्धन बताते हैं कि वे पहले भी 360 तक का स्कोर कर चुके हैं और भविष्य में इसे और बेहतर करने का लक्ष्य रखते हैं.

भाग्यवर्धन अपनी सफलता का श्रेय अपनी कोच साधना और अपने माता-पिता को देते हैं, जिनके मार्गदर्शन और समर्थन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया. उनका सपना है कि वे इंटरनेशनल स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीतें.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

April 26, 2026, 16:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj