माली में रक्षा मंत्री का कत्ल, कई शहरों में धमाके, गृहयुद्ध की आग में जला देश

Agency:एजेंसियां
Last Updated:April 26, 2026, 20:31 IST
माली में गृहयुद्ध ने रक्षा मंत्री की जान ले ली. रविवार को रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की बमाको के पास कीता में कार बम से हत्या कर दी गई. हमले में उनकी दूसरी पत्नी और दो पोते पोतियों की भी मौत हो गई है. माली में सेना और जिहादियों के बीच संघर्ष तेज हो गया है.
ख़बरें फटाफट

माली के डिफेंस मिनिस्टर.
माली के रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की एक कार बम धमाके में हत्या कर दी गई है. रविवार को राजधानी बमाको के बाहरी इलाके कीता में उनके घर को निशाना बनाकर यह जानलेवा हमला किया गया. परिवार के मुताबिक, इस भीषण धमाके में रक्षा मंत्री के अलावा उनकी दूसरी पत्नी और दो पोते-पोतियों की भी दर्दनाक मौत हो गई है. जिहादियों ने कई शहरों में धमाके भी किए हैं, जिनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है.
यह धमाका ऐसे वक्त में हुआ है जब माली में सेना, जिहादी गुटों और अलगाववादी विद्रोहियों के बीच लगातार दूसरे दिन खूनी जंग जारी है. बमाको और अन्य शहरों के पास छिड़ी इस ताजा लड़ाई और रक्षा मंत्री की हत्या ने माली की सत्ता पर काबिज सैन्य जुंटा (Junta) की नींद उड़ा दी है और उन पर भारी दबाव बना दिया है.
कहां हुआ हमलायह बम धमाका राजधानी बमाको के ठीक बाहर स्थित काटी इलाके में हुआ. काटी माली की सत्ता पर काबिज सैन्य सरकार का एक प्रमुख सैन्य और राजनीतिक गढ़ है, जहां कैमारा सहित कई बड़े अधिकारी रहते हैं. बताया जा रहा है कि यह कार बम अल-कायदा से जुड़े एक गुट ने उनके घर के बाहर रखा था.
बड़ी साजिश का हिस्सारक्षा मंत्री के घर पर हुआ यह हमला एक बड़ी और सुनियोजित साजिश का हिस्सा है. शनिवार को जिहादी और विद्रोही गुटों ने पूरे देश में काटी, किडल और गाओ सहित कई जगहों पर एक साथ हमले किए. इन हमलों के पीछे तुआरेग विद्रोही और अल-कायदा से जुड़ा जिहादी संगठन जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन शामिल है.
रूसी सेना की वापसीमाली सरकार के मुताबिक, रविवार को भी सेना और आतंकियों के बीच लड़ाई जारी रही. साहेल क्षेत्र में कई सालों से अशांति है् विद्रोहियों के बढ़ते हमलों के कारण माली की सरकार विदेशी सैन्य मदद पर बहुत ज्यादा निर्भर हो गई है. इस बीच, तुआरेग विद्रोहियों ने दावा किया है कि एक समझौते के तहत माली की सेना का साथ दे रही रूसी सेना को विद्रोहियों के कब्जे वाले किडल इलाके से वापस जाने की अनुमति दे दी गई है. नवंबर 2023 में माली की सेना ने रूस के वैगनर ग्रुप के भाड़े के सैनिकों की मदद से भीषण लड़ाई के बाद किडल शहर को वापस अपने कब्जे में लिया था.
About the AuthorGyanendra Mishra
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi..com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
First Published :
April 26, 2026, 20:04 IST



