Rajasthan

मौत को छूकर निकलीं 30 जिंदगियां! हरियाणा रोडवेज बस में अचानक उठा धुआं, तुरंत खाली कराई गई बस, टला बड़ा हादसा

Last Updated:April 26, 2026, 21:31 IST

Alwar Revari Road Fire Incident: अलवर से नारनौल जा रही नारनौल डिपो की हरियाणा रोडवेज बस में रेवाड़ी रोड पर सीएल फार्म के पास अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया. बस में सवार करीब 30 यात्रियों की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब पीछे के टायर के पास से गाढ़ा धुआं निकलने लगा. ड्राइवर ने तुरंत बस रोक दी और कंडक्टर ने सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा. विभागीय अधिकारियों के अनुसार, BS-VI इंजन में प्रदूषण रोकने वाली मशीन में कचरा जमा होने और गाड़ी गर्म होने के कारण यह धुआं उठा था. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक भेजा गया.

ख़बरें फटाफट

हरियाणा रोडवेज बस में अचानक उठा धुआं, तुरंत खाली कराई गई बस, टला बड़ा हादसाZoomहरियाणा रोडवेज बस में अचानक उठा धुआं, तुरंत खाली कराई गई बस, टला बड़ा हादसा

अलवर: अलवर-नारनौल मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब यात्रियों से भरी हरियाणा रोडवेज की एक चलती बस आग का गोला बनने से बाल-बाल बच गई. सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार करीब 30 यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई.

हरियाणा रोडवेज के नारनौल डिपो की एक बस रविवार को अलवर से सवारियां लेकर नारनौल की ओर जा रही थी. बस अभी रेवाड़ी रोड पर सीएल फार्म के समीप पहुंची ही थी कि अचानक बस के पिछले हिस्से से गाढ़ा धुआं निकलने लगा. चलती बस से धुआं उठता देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. बस में उस वक्त करीब 30 यात्री सवार थे, जिनकी जान पर संकट मंडराने लगा था.

ड्राइवर-कंडक्टर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसाजैसे ही बस चालक को पीछे के टायर के पास से धुआं उठने का आभास हुआ, उसने बिना समय गंवाए बस को सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान पर रोक दिया. चालक की इस तत्परता ने बस को पूरी तरह आग की चपेट में आने से बचा लिया. बस रुकते ही परिचालक (कंडक्टर) ने फुर्ती दिखाते हुए आपातकालीन स्थिति को संभाला और सभी यात्रियों को जल्द से जल्द बस से नीचे उतारा. धुआं उठता देख राहगीर और स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए और तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई.

सुरक्षित पहुंचाए गए यात्रीराहत की बात यह रही कि बस रुकने के कुछ समय बाद धुआं धीरे-धीरे कम हो गया और आग नहीं भड़की. बीच सड़क पर फंसे यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए विभाग द्वारा रोडवेज की अन्य बसों का प्रबंध किया गया, जिनसे सभी सवारियों को उनके गंतव्य (बस स्टैंड) तक पहुंचाया गया. सुरक्षित पहुंचने के बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली. खराब हुई बस को ठीक कराने के लिए दूसरी बस से टोचन करके नारनौल डिपो की वर्कशॉप ले जाया गया.

आखिर क्यों उठा बस से धुआं?इस घटना को लेकर हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो के टीआरसी (TRC) कंवर सिंह ने तकनीकी स्पष्टीकरण दिया है. उन्होंने बताया कि यह बस BS-VI (बीएस-6) मॉडल की है. प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए इन आधुनिक गाड़ियों में विशेष ‘पॉल्यूशन कंट्रोल मशीन’ या फिल्टर लगाए जाते हैं.

विस्फोट या भयावह आग का खतरा कम होता“अक्सर इन मशीनों में कचरा जमा हो जाता है. जब लंबी दूरी के कारण गाड़ी का इंजन गर्म होता है, तो वह कचरा जलने लगता है और धुआं फेंकता है. हालांकि इससे किसी बड़े विस्फोट या भयावह आग का खतरा कम होता है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से सावधानी बरतना अनिवार्य है.”

सावधानी ही बचाव हैहालांकि विभाग ने इसे एक सामान्य तकनीकी प्रक्रिया बताया है, लेकिन सड़क पर इस तरह की घटनाएं यात्रियों के लिए डरावनी साबित होती हैं. समय रहते ड्राइवर द्वारा बस रोकना और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालना एक सराहनीय कदम रहा. प्रशासन अब वर्कशॉप में गाड़ी की गहन जांच कर रहा है.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Rajasthan

First Published :

April 26, 2026, 21:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj