रिंकू सिंह ने तोड़ा एमएस धोनी का 15 साल पुराना रिकॉर्ड, नंबर-6 पर आकर रच दिया इतिहास

होमखेलक्रिकेट
रिंकू सिंह ने तोड़ा धोनी का 15 साल पुराना रिकॉर्ड, नंबर-6 पर आकर रचा इतिहास
Last Updated:April 26, 2026, 23:40 IST
rinku singh broke ms dhoni record: रिंकू सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 83 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी से उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का 15 साल पुराना आईपीएल रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. रिंकू आईपीएल मैच की पहली पारी में नंबर-6 पर आकर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 2011 से यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था.
रिंकू सिंह ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा.
नई दिल्ली. कोलकाता नाइटराइडर्स के उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इतिहास रच दिया. रिंकू ने लखनऊ के खिलाफ 83 रन की नाबाद पारी खेली. इसके साथ ही रिंकू ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान के नाम 2011 से था. रिंकू आईपीएल मैच की पहली पारी में नंबर-6 पर आकर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. एमएस धोनी ने 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सीएसके के लिए खेलते हुए 40 गेंदों में 70 रन की पारी खेली थी. धोनी ने नंबर-6 पर आकर यह रन बनाए थे.
रिंकू सिंह पहली पारी में नंबर-6 पर उतरकर 80 रन की पारी खेलने वाले भी पहले बल्लेबाज हैं. रिंकू और धोनी के बाद इस लिस्ट में रयान टेन डोएशेट, कीरोन पोलार्ड और दिनेश कार्तिक शामिल हैं. डोएशेट ने 2011 में नाबाद 70 रन बनाए थे, जबकि पोलार्ड ने 2015 में 70 रन की पारी खेली थी. कार्तिक ने 2010 में 69 रन बनाए थे.
रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार चार छक्के जड़े.
आईपीएल मैच की पहली पारी में नंबर-6 या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है. रिंकू सिंह इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. रसेल ने 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 36 गेंदों में 88 रन बनाए थे. इस लिस्ट में अन्य नाम एमएस धोनी, कीरोन पोलार्ड, दिनेश कार्तिक और शार्दुल ठाकुर हैं.
आईपीएल मैच में नंबर-6 या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड हार्दिक पंड्या के नाम दर्ज है. हार्दिक ने 2019 आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 34 गेंदों में 91 रन ठोक दिए थे. हार्दिक के बाद आंद्रे रसेल हैं. जितेश शर्मा, एमएस धोनी, रिंकू सिंह, दिनेश कार्तिक, क्रिस गेल और राशिद खान क्रमशः अन्य नाम हैं.
रिंकू ने खेली आईपीएल में अपनी बेस्ट पारीलखनऊ के खिलाफ बनाए 83 रन रिंकू के आईपीएल करियर का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन नाबाद 67 रन था, जो उन्होंने 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के ही खिलाफ आया था.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 26, 2026, 23:40 IST



