7 साइको थ्रिलर फिल्में, जो सस्पेंस का देती हैं असली रोमांच, हर मूवी में ट्विस्ट ऐसा कि भूल नहीं पाएंगे कहानी

Last Updated:September 07, 2026, 09:30 IST
साउथ सिनेमा ने सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों की परिभाषा को पूरी तरह बदल दिया है. अब तक ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देते हैं. कल्ट क्लासिक ‘रतसासन’ की खौफनाक दुनिया से लेकर ‘लूसिया’ के दिमागी भ्रम तक, ये 7 बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में आपको अपनी सीट से हिलने नहीं देंगी. इन मास्टरपीस फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में तुरंत शामिल करें.
नई दिल्ली. अगर आपको दिमाग हिला देने वाली फिल्में पसंद हैं, तो इसके लिए साउथ सिनेमा से बेहतर विकल्प कुछ नहीं हो सकता है. हालिया रिलीज ‘उन्मादम’ की चर्चा हर तरफ हो रही है. अगर आपको इस तरह की खौफनाक कहानियां और जबरदस्त ट्विस्ट्स से भरपूर सिनेमा देखना पसंद है, तो सिर्फ यहीं रुकने की जरूरत नहीं है. साउथ में ऐसी कई बेहतरीन फिल्में मौजूद हैं, जो सस्पेंस का असली रोमांच देती हैं. यहा पर है 7 धांसू फिल्मों की लिस्ट, जो आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
अंजाम पथिरा: एक क्रिमिनोलॉजिस्ट पुलिस की मदद तब करता है, जब एक सिरफिरा सीरियल किलर चुन-चुनकर पुलिस अफसरों को ही खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतारने लगता है. अतीत का दर्द, बदले की भावना और इंसान के भीतर छिपे अंधेरे को यह फिल्म बेहद बारीकी से दिखाती है. शानदार स्क्रीनप्ले और डरावने माहौल के साथ बनी यह एक बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर है जो रोंगटे खड़े कर देती है. (फोटो साभार: IMDb)
रतसासन: यह एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो मजबूरी में पुलिस अफसर बन जाता है. इसके बाद वह स्कूली बच्चियों को अपना शिकार बनाने वाले बेहद बेरहम और सनकी सीरियल किलर की तलाश में जुटता है. रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी और जबरदस्त ट्विस्ट से भरी यह फिल्म सस्पेंस का बेहतरीन उदाहरण है. यह क्राइम-थ्रिलर फिल्म दर्शकों को शुरुआत से अंत तक स्क्रीन से बांधे रखती है. (फोटो साभार: IMDb)
Add as Preferred Source on Google
लूसिया: अनिद्रा से जूझ रहा एक थियेटर कर्मचारी एक ऐसी दवा एक्सपेरिमेंटल दवा खाता है, जो उसकी बदरंग सच्चाई और सपनों की रंगीन दुनिया के बीच का अंतर ही खत्म कर देती है. पहचान, महत्वाकांक्षा और इंसानी दिमाग की परतों को टटोलती यह नॉन-लीनियर फिल्म एक अनोखी मनोवैज्ञानिक पहेली रचती है. भारतीय सिनेमा के इतिहास में इसे एक माइंड-बेंडिंग फिल्म माना जाता है. (फोटो साभार: IMDb)
गेम ओवर: इस साइको थ्रिलर फिल्म की कहानी एक वीडियो गेम डिजाइनर पर आधारित है. जब कुछ नकाबपोश कातिल घर के अंदर घुस आते हैं तो उसकी जिंदगी नरक बन जाती है. वीडियो गेम जैसी अनोखी कहानी पर आधारित इस थ्रिलर में तापसी पन्नू ने जबरदस्त अदाकारी की है. डर, मानसिक तनाव और जिंदा रहने की लड़ाई को यह फिल्म बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश करती है.(फोटो साभार: IMDb)
साइको: यह डार्क-थ्रिलर फिल्म एक दृष्टिहीन शख्स की कहानी है, जो अपनी प्रेमिका को एक बेरहम सीरियल किलर के चंगुल से बचाने की कोशिश करता है. यह किलर बचपन के किसी गहरे मानसिक आघात से जूझ रहा है और लोगों के सिर धड़ से अलग कर देता है. इस फिल्म की कहानी आपके दिमाग को हिलाकर रख देगी. (फोटो साभार: IMDb)
पिज्जा: एक पिज्जा डिलीवरी बॉय जब एक सुनसान हवेली में ऑर्डर देने पहुंचता है, तो वह वहां एक डरावने और रहस्यमयी चक्रव्यूह में फंस जाता है. कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी इस पहली ही फिल्म ने दर्शकों के दिमाग से खेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी. डर, दिमागी तनाव और सस्पेंस का यह मेल दर्शकों को शुरुआत से अंत तक उलझाए रखता है. (फोटो साभार: IMDb)
यूटर्न: फ्लाईओवर पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर रिसर्च कर रही एक खोजी पत्रकार तब बड़ी मुसीबत में फंस जाती है, जब उससे जुड़े लोग रहस्यमयी परिस्थितियों में मारे जाते हैं. पुलिस उसे ही हत्यारा मानने लगती है. अलौकिक शक्तियों का अहसास और दिमागी उलझन मिलकर सस्पेंस पैदा करते हैं. यह एक कमाल की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. (फोटो साभार: IMDb)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 07, 2026, 09:30 IST



