Sports

पहले लपका कैच, फिर रिंकू ने जिताया मैच, केकेआर-लखनऊ सुपर ओवर का ऐसा था रोमांच

होमखेलक्रिकेट

पहले लपका कैच, फिर रिंकू ने जिताया मैच, केकेआर-लखनऊ सुपर ओवर का ऐसा था रोमांच

Last Updated:April 27, 2026, 05:01 IST

KKR vs LSG Super Over: आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा, जहां कोलकाता नाइटराइडर्स ने बाजी मार ली. इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे ओवर खेलकर 155 रन बनाए, जिससे स्कोर बराबर हो गया. इसके बाद सुपर ओवर में लखनऊ ने दो रन का लक्ष्य दिया, जिसे रिंकू सिंह के पहली गेंद पर चौके से केकेआर ने हासिल कर लिया.पहले लपका कैच, फिर रिंकू ने जिताया मैच, केकेआर-लखनऊ सुपर ओवर का ऐसा था रोमांचZoomरिंकू सिंह बने केकेआर की जीत के नायक.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में रविवार (26 अप्रैल) को दिन का दूसरा मुकाबले ने रोमांच की सारी हदें पारी कर दीं. इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक सांसें थाम देने वाला मैच हुआ, जिसके नतीजे के लिए सीजन में पहला सुपर ओवर देखने को मिला. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया. रनों का पीछा करते हुए पूरे 20 ओवर खेलकर लखनऊ ने की टीम भी 155 रन तक ही पहुंच पाई, जिससे मैच टाई हो गया. इसके बाद सुपर ओवर खेला गया, जिसमें केकेआर ने बाजी मार ली. चलिए जानते हैं सुपर ओवर में क्या-क्या हुआ.

सुपर ओवर का रोमांचसुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी लखनऊ ने की. केकेआर की ओर से गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी सुनील नरेन को सौंपी गई. नरेन ने पहली ही गेंद पर निकोलस पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया. वहीं, दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने एक रन बनाया. ओवर की तीसरी गेंद पर एडेन मार्करम ने भी बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन बाउंड्री लाइन पर रोवमैन पॉवेल ने शानदार फील्डिंग करते रिंकू सिंह के साथ मिलकर एक गजब का कैच लपक लिया. पॉवेल ने छक्के की ओर जाती गेंद को लपका और जब बिगड़ता बैलेंस देख बाउंड्री के बाहर जाने लगे तो गेंद को अंदर खड़े रिंकू की तरफ फेंक दिया. इस विकेट के साथ ही लखनऊ की टीम सुपर ओवर में महज एक रन ही बना सकी. दो रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की तरफ से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया और केकेआर को जीत दिला दी.

#KKR win the first SUPER OVER of the season 🤩@kkriders with a hard earned win after 42 overs of topsy turvy cricket 👏

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj