Rajasthan

AC भी फेल… 45°C की गर्मी में देसी जुगाड़! बीकानेर में गाड़ी के अंदर लगा कूलर, यात्रियों को मिल रही ठंडी हवा

Last Updated:April 27, 2026, 11:34 IST

Bikaner Hindi News: भीषण गर्मी के बीच बीकानेर से एक अनोखा देसी जुगाड़ सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. तेज गर्म हवाओं और 40-45 डिग्री तापमान के बीच एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी में कूलर फिट कर दिया, जिससे यात्रियों को राहत मिल रही है. इस अनोखे इनोवेशन में कार के अंदर कूलर को इस तरह सेट किया गया है कि चलते समय भी ठंडी हवा मिलती रहे. स्थानीय लोग इस जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह जुगाड़ न केवल गर्मी से राहत देता है, बल्कि सीमित संसाधनों में भारतीयों की क्रिएटिविटी को भी दर्शाता है. बीकानेर की यह पहल अब अन्य जगहों के लिए भी प्रेरणा बन रही है.

ख़बरें फटाफट

बीकानेर. थार के रेगिस्तान में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है. तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए नए-नए जुगाड़ अपना रहे हैं. बीकानेर में एक कार चालक ने अनोखा तरीका अपनाते हुए अपनी गाड़ी में कूलर फिट करवा लिया, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. बीकानेर में अपनाया गया यह अनोखा प्रयोग अब चर्चा में है और लोग इसे गर्मी से बचने का कारगर उपाय मान रहे हैं.

दरअसल, बीकानेर के कार चालक ओमप्रकाश ने भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अपनी क्रूज़र गाड़ी में कूलर लगवा दिया. उनका कहना है कि गाड़ी में एसी चलाने से जहां ईंधन की खपत बढ़ जाती है, वहीं कूलर लगाने से अतिरिक्त खर्च से बचत होती है और गाड़ी के अंदर ठंडक भी बनी रहती है.

कूलर कम खर्च में बेहतर विकल्प साबित हुआओमप्रकाश बताते हैं कि गर्मी के दिनों में गाड़ी चलाना काफी मुश्किल हो जाता था. लगातार धूप और गर्म हवाओं के कारण न केवल ड्राइवर बल्कि यात्री भी परेशान हो जाते थे. इसी समस्या का समाधान निकालते हुए उन्होंने कूलर लगाने का निर्णय लिया. उन्होंने बताया कि एसी का मेंटेनेंस महंगा पड़ता है, जबकि कूलर कम खर्च में बेहतर विकल्प साबित हुआ.

गाड़ी में कूलर चलाकर आराम भी कर लेतेइस कूलर की खासियत यह है कि इसमें करीब 20 लीटर पानी भरा जा सकता है और एक बार भरने पर यह चार से पांच घंटे तक लगातार ठंडी हवा देता है. कूलर लगाने में लगभग 15 हजार रुपए का खर्च आया, लेकिन इसके फायदे को देखते हुए यह निवेश काफी फायदेमंद साबित हो रहा है. ओमप्रकाश की यह क्रूज़र गाड़ी एक साथ 9 से 10 सवारियों को ले जाने में सक्षम है. ऐसे में गर्मी के इस मौसम में यात्रियों को भी कूलर की ठंडी हवा राहत दे रही है. कई बार तो चालक और यात्री गाड़ी में कूलर चलाकर आराम भी कर लेते हैं.

आमजन को राहत देने में मददगार साबित हो रहेउन्होंने बताया कि वे बीकानेर में एमएन हॉस्पिटल के पास अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं, जहां से मरीजों और उनके परिजनों सहित आम लोगों को एक शहर से दूसरे शहर तक ले जाने का काम करते हैं. गर्मी के इस दौर में उनकी गाड़ी यात्रियों के लिए किसी राहत केंद्र से कम नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह देसी जुगाड़ न केवल किफायती है, बल्कि रेगिस्तानी इलाके में रहने वाले लोगों के लिए उपयोगी भी है. बढ़ती गर्मी के बीच इस तरह के नवाचार आमजन को राहत देने में मददगार साबित हो रहे हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

April 27, 2026, 11:34 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj