Entertainment

‘मुझे नीचा दिखाया’ CINTA में अपमान पर फूटा उपासना सिंह का गुस्सा, पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे से बढ़े मतभेद

Last Updated:August 28, 2026, 23:15 IST

एक्ट्रेस उपासना सिंह के साथ पूनम ढिल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे का आपसी मनमुटाव कम नहीं हो रहा है. उपासना सिंह ‘सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की पूर्व महासचिव हैं. उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के अंदर चल रहे गंभीर विवाद और पूनम ढिल्लो व पद्मिनी कोल्हापुरे के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा की.

ख़बरें फटाफट

'मुझे नीचा दिखाया' CINTA में अपमान पर फूटा उपासना सिंह का गुस्साZoomउपासना सिंह ने ‘सीनियर एक्ट्रेस’ पर निकाली भड़ास

नई दिल्ली: उपासना सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं. उन्होंने साफ कहा कि सिंटा कार्यकारिणी के 11 सदस्यों (जिनमें मुकेश ऋषि, पुनीत इस्सर और विंदू दारा सिंह शामिल हैं) के इस्तीफे के बाद कमेटी पूरी तरह भंग हो चुकी है. उपासना सिंह और उनका सपोर्ट कर रहे सदस्यों का आरोप है कि संस्था में बिना किसी सहमति के अकेले फैसले लिए जा रहे थे और बिना नोटिस दिए पद बदले जा रहे थे. साथ ही, एक्ट्रेस उपासना सिंह ने सिंटा की बैठक के दौरान हुए कथित अपमान को लेकर खुलासा किया. उन्होंने बताया कि अंग्रेजी न आने की वजह से उन्हें ऐरा-गैरा कहा गया था.

एक्ट्रेस ने बताया कि पूनम ढिल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे ने उनसे कहा था कि वह सिर्फ एक कैरेक्टर आर्टिस्ट हैं जबकि वे स्टार हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं यहां पर इसलिए आई हूं क्योंकि इस इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मैं छोटे से शहर श्यारपुर की लड़की हूं जिसमें मैंने जीरो से शुरुआत की थी. आज अगर मुझे पूरी दुनिया में लोग जानते हैं, तो यह मेरे करियर की वजह से है. इसलिए, जब मैंने यह फैसला लिया, तो मैंने सोचा कि मुझे अब वापस लौटाना है. अब मुझे अपने एक्टर्स के लिए काम करना है और अपने सभी टेक्नीशियनों के लिए काम करना है. सिर्फ एक्टर्स के लिए नहीं बल्कि मैं अपनी पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए काम करना चाहती हूं.’

इस्तीफे देने की बताई वजहएक्ट्रेस उपासना सिंह ने दूसरे सदस्यों के साथ हुई बेइज्जती के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, ‘हमारी बहुत बेइज्जती हुई है. मुझे ऐरा-गैरा कहा गया. मुझसे कहा गया कि तुम एक कैरेक्टर आर्टिस्ट हो और मैं एक स्टार हूं. नीचा दिखाने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया.’ एक्ट्रेस उपासना ने अभिनेता दीपक पराशर से जुड़ी एक घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया, ‘दीपक पराशर जी से कहा गया था कि तुम्हें अंग्रेजी नहीं आती. सीपी ठाकुर के साथ हुई कथित बदसलूकी के बाद दीपक रोते हुए चले गए थे. उसके बाद मुझे उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, उन्हें दर्द होने लगा था.’ हम पिछले ढाई सालों से यह झेलते आ रहे हैं. शायद अगर हमारी जगह कोई और होता, तो वो बर्दाश्त नहीं करता. इसीलिए इस्तीफे दिए गए.’

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 28, 2026, 23:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj