Rajasthan

आईआरएस की बेटी के कातिल राहुल मीणा को लेकर अलवर पुलिस ने किया बड़ा दावा, जानें क्या बताया?

Last Updated:April 27, 2026, 13:11 IST

Alwar Rape Case Latest News : आईआरएस अधिकारी की बेटी के मर्डर के आरोप में पकड़े गए आरोपी राहुल मीणा को अलवर पुलिस जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर पर अलवर लाएगी. अलवर पुलिस के मुताबिक यहां उसके खिलाफ रेप का जुर्म प्रमाणित हो गया है. पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है. आईआरएस की बेटी के कातिल राहुल मीणा को लेकर अलवर पुलिस ने किया बड़ा दावाZoomआरोपी राहुल मीणा अलवर के राजगढ़ इलाके का रहने वाला है.

अलवर. दिल्ली की पॉश कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की बेरहमी से हत्या और रेप के मामले में गिरफ्तार राहुल मीणा के खिलाफ अलवर में दोस्त की पत्नी के साथ रेप के मामले की शुरुआती जांच पड़ताल में उसका जुर्म प्रमाणित हो गया है. अब अलवर पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर यहां लेकर लाएगी और उससे पूछताछ की जाएगी. दुष्कर्म पीड़िता ने इस संबंध में राजगढ़ पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. उसके बाद पुलिस के इस केस में एफआईआर दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया था. इसके साथ ही न्यायालय में उसके 164 के बयान भी दर्ज कराए गए. अलवर पुलिस इस मामले में लगातार जांच पड़ताल कर रही है.

अलवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद राहुल को अलवर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेगी. उसके बाद दुष्कर्म के मामले में उससे पूछताछ की जाएगी. रघुवंशी ने बताया कि शुरुआती जांच पड़ताल में राहुल का जुर्म प्रमाणित हो चुका है. अलवर पुलिस की तरफ से सभी जरूरी कार्रवाई कर ली गई है. इस संबंध में संबंधित पक्षों के बयान ले लिए गए हैं. पीड़िता का बयान दर्ज कर लिए हैं. पुलिस ने मौका नक्शा तैयार करवा लिया है.

अलवर में रेप के बाद दिल्ली में दिया था हत्या की वारदात को अंजामउल्लेखनीय है कि राहुल मीणा के खिलाफ अलवर के राजगढ़ थाने में रेप का मामला दर्ज हुआ था. राहुल ने दिल्ली में बीते बुधवार को सुबह आईआरएस की बेटी ही हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त की पत्नी के साथ रेप किया था. घटना को अंजाम देने के बाद राहुल गांव से फरार हो गया था. उसके बाद सीधा दिल्ली पहुंचकर अगली सुबह आईआरएस की 22 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी थी. दिल्ली पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर लिया था.

राहुल पढ़ाई में भी होशियार था पर ऑनलाइन गेम खेलने का आदी थापुलिस की अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी राहुल पढ़ाई में भी होशियार था. वह 12वीं तक दौसा में पढ़ा था. उसके बाद वह राजगढ़ कॉलेज में पढ़ाई करने आ गया. वहां से वह दिल्ली नौकरी के लिए चला गया. उसके पिता ने ही दिल्ली में उसकी आईआरएस अधिकारी के यहां नौकरी लगवाई थी. राहुल ऑनलाइन गेम खेलने का आदी रहा है. उसने पहले ऑनलाइन गेम में पांच लाख रुपये कमाए थे उसके बाद फिर वह हार गया था.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

April 27, 2026, 13:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj