ऊटी में सेट होगी ‘गोलमाल 5’ की कहानी, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग, एक बाइक पर दिखे 6 हीरो, अजय ने शेयर किया पोस्ट

Last Updated:April 27, 2026, 16:17 IST
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग ऊटी में शुरू हो गई है. अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर शेयर किया. इसमें अजय बाइक के साथ खड़े हैं. शरमन जोशी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, और श्रेयस तलपड़े बाइक पर बैठे हैं और अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.
ख़बरें फटाफट

‘गोलमाल 5’ की ऊटी में शूटिंग शुरू हो गई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मुंबई. निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल’ पांचवीं फ्रेंचाइजी के साथ पर्दे पर वापसी कर रही है. फिल्म की शूटिंग इस वक्त ऊटी में चल रही है. सोमवार को अभिनेता अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म की शूटिंग की जानकारी दी. अजय ने एक मोशन पोस्टर जारी किया. इसमें पुराने कलाकारों की टोली शामिल है, जिनमें अजय देवगन समेत शरमन जोशी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, और श्रेयस तलपड़े भी नजर आ रहे हैं.
अजय देवगन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा. ‘गोलमाल 5’ ऊटी शेड्यूल.” निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का मोशन पोस्ट शेयर कर लिखा, “20 साल से पॉजिटिव वाइब्स से गुज़र रहे हैं ‘गोलमाल 5’. ऊटी शेड्यूल.” दोनों की पोस्ट देख फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और कमेंट सेक्शन में शूटिंग जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है.
View this post on Instagram



