Rajasthan

स्कूल की रसोई से निकली डराने वाली तस्वीर, मिड-डे मील की दाल से मरा चूहा मिला!

Last Updated:April 28, 2026, 18:53 IST

Mouse In Midday Meal: अलवर के रामगढ़ में नंगली गांव के सरकारी स्कूल की मध्यान्ह दाल में मरा चूहा मिला, हेवल्स से जुड़ी QRG फाउंडेशन पर सवाल, शिक्षा विभाग जांच में जुटा. जानकारी के मुताबिक, इस स्कूल में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन हेवल्स कम्पनी से जुड़ी क्यूआरजी फाउंडेशन नाम की संस्था के जरिए पहुंचता है. उसी के तहत दाल भी आई थी. जब भोजन बांटने से पहले उसे चखा जा रहा था, तभी उसमें मरा हुआ चूहा दिखाई दिया.स्कूल की रसोई से निकली डराने वाली तस्वीर, मिड-डे मील की दाल से मरा चूहा मिला!Zoomअलवर के स्कूल में मध्यान्ह भोजन की दाल से मरा चूहा मिला

अलवर. अलवर जिले के रामगढ़ इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने स्कूलों में मिलने वाले बच्चों के भोजन को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. मामला छोटा नहीं है, क्योंकि सीधे बच्चों की सेहत से जुड़ा है. एक तरफ सरकार योजनाएं चला रही है ताकि बच्चे स्कूल आएं और उन्हें खाना भी मिले, लेकिन जमीन पर जो तस्वीर आई है, वो परेशान करने वाली है.

नंगली गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में जब रोज की तरह बच्चों के लिए खाना तैयार था और वितरण से पहले उसे चखा जा रहा था, तभी अचानक ऐसा कुछ दिखा कि पूरे स्टाफ के होश उड़ गए. दाल में मरा हुआ चूहा नजर आया. बस यहीं से हड़कंप मच गया. स्कूल के माहौल में अफरा-तफरी फैल गई और तुरंत बड़ा फैसला लिया गया.

दाल में मरा चूहा, समय रहते रुका वितरणजानकारी के मुताबिक, इस स्कूल में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन हेवल्स कम्पनी से जुड़ी क्यूआरजी फाउंडेशन नाम की संस्था के जरिए पहुंचता है. उसी के तहत दाल भी आई थी. जब भोजन बांटने से पहले उसे चखा जा रहा था, तभी उसमें मरा हुआ चूहा दिखाई दिया.

स्कूल स्टाफ ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत बच्चों को खाना देने से रोक दिया. अगर जरा सी भी लापरवाही होती तो यह खाना सीधे बच्चों तक पहुंच सकता था. स्टाफ ने मौके पर ही पूरे मामले के फोटो और वीडियो भी बना लिए ताकि सबूत के तौर पर रखा जा सके. इस घटना के बाद स्कूल में माहौल काफी तनाव भरा हो गया. बच्चे भी डर गए और शिक्षक भी हैरान थे कि आखिर इतना बड़ा चूक कैसे हो गया.

जांच टीम पहुंची, सवाल अभी भी बाकीमामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को शिक्षा विभाग हरकत में आया. एलीमेंट्री जिला शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और पीईईओ की संयुक्त टीम स्कूल पहुंची और जांच शुरू की.

जिला शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि चूहा दाल के कंटेनर में पहले से था या फिर स्कूल में आने के बाद उसमें गिरा. यानी अभी यह साफ नहीं है कि गलती कहां हुई. फिलहाल जांच जारी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. गांव के लोगों में भी इसको लेकर नाराजगी है और वे चाहते हैं कि दोषियों पर कार्रवाई हो.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

April 28, 2026, 18:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj