Health

लू का जानलेवा अटैक! 40 पार हो चुका पारा, शरीर दे ये संकेत तो तुरंत अपनाएं सरकारी गाइडलाइन, वरना…

Last Updated:April 28, 2026, 18:49 IST

दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है और हीटवेव का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में जरा सी लापरवाही भी सेहत पर भारी पड़ सकती है. इसलिए जानिए गर्मी से बचने के जरूरी फर्स्ट एड टिप्स, जो आयुष मंत्रालय ने शेयर किए हैं…लू का जानलेवा अटैक! 40 पार हो चुका पारा, तुरंत अपनाएं सरकारी गाइडलाइनZoomहीटवेव के दौरान शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है.

राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिसके कारण हीटवेव का खतरा लगातार बढ़ रहा है. ऐसे मौसम में स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी गंभीर परेशानी पैदा कर सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए आयुष मंत्रालय ने लोगों के लिए कुछ जरूरी और आसान फर्स्ट एड टिप्स साझा किए हैं, ताकि तेज गर्मी के असर से बचा जा सके.

आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि हीटवेव के दौरान शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है और पानी की कमी होने लगती है. इस वजह से चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना, सिर दर्द, ज्यादा पसीना आना और कुछ मामलों में बेहोशी जैसी स्थिति भी बन सकती है. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए.

अगर किसी व्यक्ति को चक्कर, घबराहट या बेचैनी महसूस हो रही हो, तो सबसे पहले उसे ठंडी या छायादार जगह पर ले जाना चाहिए. तेज धूप में रहने से स्थिति और खराब हो सकती है. इसके बाद व्यक्ति को आराम करने दें और तंग कपड़ों की जगह ढीले कपड़े पहनाएं, ताकि शरीर को हवा मिल सके. साथ ही शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए लगातार पानी पीते रहें. ओआरएस, नींबू पानी और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थ भी काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

यदि किसी को अत्यधिक गर्मी महसूस हो रही हो, तो उसके शरीर पर गीले कपड़े या पानी से हल्का स्पंज करना राहत दे सकता है. इससे शरीर का तापमान धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है. हालांकि अगर व्यक्ति बेहोश हो जाए, तो उसे जबरदस्ती पानी या कोई भी चीज खाने-पीने के लिए न दें. मंत्रालय ने सलाह दी है कि गर्मियों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचना चाहिए, क्योंकि इस समय तापमान सबसे अधिक रहता है.

अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर ढककर निकलें और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें. इसके अलावा खानपान का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है. हल्का, ताजा और पौष्टिक भोजन करें. ज्यादा तला-भुना या भारी खाना खाने से बचें. साथ ही चाय, कॉफी और शराब जैसी चीजों का सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकती हैं.

About the AuthorVividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

April 28, 2026, 18:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj