Tech

IRCTC की साइट पर नहीं बुक हो रहा टिकट, पहले लिंक करना पड़ेगा आधार, समझें स्‍टेप बाई स्‍टेप पूरा प्रोसेस

Powered by :

Last Updated:January 23, 2026, 12:17 IST

Adhaar-IRCTC Account Link : क्‍या आपने अपना आधार और आईआरसीटीसी अकाउंट लिंक किया है. अगर नहीं तो फटाफट इस काम को पूरा कर लें और आसानी से टिकट बुकिंग का फायदा उठाएं.

ख़बरें फटाफट

आपने भी नहीं किया IRCTC अकाउंट और आधार को लिंक, 2 मिनट में पूरा हो जाएगा कामZoomआधार और आईआरसीटीसी अकाउंट लिंक करने के बाद टिकट बुकिंग आसान हो जाएगी.

नई दिल्‍ली. देश में रोजाना 3 करोड़ से भी ज्‍यादा लोग ट्रेन से सफर करते हैं. इसके लिए टिकट बुक कराना भी अब आसान हो गया है, क्‍योंकि आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अब टिकट बुक करने के लिए आधर लिंक करना जरूरी कर दिया है. आज भी बहुत से लोग इसीलिए ऑनलाइन टिकट नहीं बुक कर पा रहे, क्‍योंकि उनका आधार आईआरसीटीसी की सर्विस से लिंक नहीं है. कुछ लोगों ने यह काम आलस्‍य में आकर नहीं किया तो कुछ को इसे लिंक करने की जानकारी ही नहीं है.

IRCTC के अकाउंट से आधार को लिंक करना कुछ लोग सिर्फ एक औपचारिकता मानते हैं, लेकिन यह आपके अकाउंट को ज्यादा सुरक्षित बनाने और टिकट बुकिंग और यात्रा के दौरान आने वाली दिक्कतों से बचाने के लिए जरूरी है. अगर आपको कभी बुकिंग लिमिट, वेरिफिकेशन या अचानक कोई एरर दिखा है, तो मुमकिन है कि आधार लिंकिंग से ये समस्या दूर हो सकती थी. इसके बारे में स्‍टेप बाई स्‍टेप जानकारी देते हैं, ताकि आपके लिए आधार लिंक करना आसान हो जाए.

अकाउंट से आधार लिंक करना जरूरी क्‍योंआधार लिंक करने से एजेंट्स और दलालों की मिलीभगत और टिकटिंग सिस्टम के गलत इस्तेमाल में कमी आती है, जिससे असली यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलना आसान होता है. जब आपका अकाउंट वेरिफाइड होता है, तो IRCTC यह सुनिश्चित कर सकता है कि आप असली व्यक्ति हैं, कोई फर्जी या बल्क बुकिंग अकाउंट नहीं. कुछ मामलों में, जैसे तत्काल और प्रीमियम तत्काल बुकिंग तो अब सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स के लिए ही होती है. इससे आम यात्रियों को टिकट बुक करना ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है.

पहले जुटा लें यह दस्‍तावेजअकाउंट को आधार से लिंक करने से पहले आपको कुछ जरूरी डॉक्‍यूमेंट जुटाने होंगे. लिंक करने से पहले आप सुनिश्चित करें कि आपके पास एक सक्रिय IRCTC अकाउंट है और आपका यूजर आईडी व पासवर्ड तैयार है. फिर अपना आधार कार्ड पास रखें, जिसमें या तो 12 अंकों का आधार नंबर हो या वर्चुअल आईडी हो. यह भी सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो, ताकि आप वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी प्राप्त कर सकें.

लिंक करने का सबसे आसान प्रोसेस

सबसे पहले आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने रजिस्टर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड से अकाउंट में लॉगिन करना होगा.
फिर My Account टैब पर क्लिक करें, जिससे आपकी प्रोफाइल और अकाउंट से जुड़े विकल्प खुल जाएंगे.
यहां उपलब्ध विकल्पों में से Authenticate User या Link Your Aadhaar चुनें, जिससे आधार लिंकिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
अगले पेज पर अपना आधार नंबर या वर्चुअल आईडी (VID) दर्ज करें और जांच लें कि आपका नाम, जन्मतिथि और जेंडर आपके आधार रिकॉर्ड से मेल खाते हैं या नहीं.
जानकारी कन्फर्म करने के बाद Verify Details और Receive OTP पर क्लिक करें, जिससे आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा.
अपने मोबाइल पर मिले ओटीपी को दिए गए स्थान पर दर्ज करें और Submit या Verify पर क्लिक करें.
अंत में सहमति वाले बॉक्स को टिक करें और फॉर्म सबमिट करें. इसके बाद आपका अकाउंट Authenticated के रूप में हरे टिक के साथ दिखने लगेगा.
About the AuthorPramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 23, 2026, 12:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj